24 को होगा बसपा का कार्यकर्ता महासम्मेलन:चिल्लूपार में ताकत दिखाएंगी चंद परिवार की बहू

24 को होगा बसपा का कार्यकर्ता महासम्मेलन:चिल्लूपार में ताकत दिखाएंगी चंद परिवार की बहू

बसपा की ओर से 24 अगस्त, सोमवार को कार्यकर्ता महाम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के गोला स्थित बीएसएवी इंटर कालेज में होगा। यह महासम्मेलन काफी चर्चा में है क्योंकि इसके जरिए चंद परिवार की बहू अस्मिता चंद चिल्लूपार में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएंगी। हर हाल में चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकीं अस्मिता ने भाजपा का साथ छोड़कर बसपा ज्वाइन की है। वह इस महासम्मेलन के जरिए जोरदार शुरूआत करने की तैयारी में हैं।
इस महासम्मेलन को चिल्लूपार में ‘बदलाव’ के शंखनाद के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। गोला के वीएसएवी कॉलेज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी का कोई बड़ा पदाधिकारी शामिल हो सकता है। इसी मंच से अस्मिता चंद को आधिकारिक रूप से प्रभारी बनाने की घोषणा भी हो सकती है। क्षेत्र में बढ़ाया दौरा, घर-घर पहुंच रहीं इस कार्यकर्ता महासम्मेलन को अस्मिता चंद और उनके परिवार ने काफी गंभीरता से लिया है। जब से यह तिथि तय हुई है, इस परिवार ने अपना दौरा बढ़ा दिया है। घर-घर पहुंचने का प्रयास है। भारी भीड़ जुटाने की तैयारी है, जिससे नई पार्टी में आगाज धमाकेदार हो। हाल ही में मुख्य मंडल प्रभारी की मौजूदगी में तैयारी को लेकर बैठक भी की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सभी को इस महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को कहा गया है। महासम्मेलन का समय सुबह 10 बजे का रखा गया है। पहले ही जाहिर कर दिया था इरादा 2022 का चुनाव बीतने के साथ ही अस्मिता चंद मैदान में उतरने को लेकर तैयार थीं। लगभग एक साल से उन्होंने अपना इरादा सार्वजनिक कर दिया। अपनी गाड़ी पर यह बैनर लगा दिया कि “चिल्लूपार दिखाएगा दम, 2027 लड़ेंगे हम”। उस वक्त सारा प्रयास भाजपा में चल रहा था। लेकिन जब यहां टिकट पाने की उम्मीद नहीं रह गई तो उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया। जिस समय उन्होंने पार्टी छोड़ी, वह भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष थीं। जब से अस्मिता चंद हाथी पर सवार हुई हैं, पूरे चिल्लूपार की निगाहें 24 अगस्त को होने वाले बसपा के कार्यकर्ता महासम्मेलन पर टिकी हैं। उनके आने से इस क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 प्रतिशत दलित वोटर हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *