दरभंगा में जलजमाव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बारिश के बाद सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। सड़क के बगल में मौजूद घरों में भी पानी घुस गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नाराज पंचायत के पूर्व मुखिया हरशिव चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी रविवार को जलजमाव में उतरे। घुटने भर पानी में बैठकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। मामला बिरौल प्रखंड के इटवा शिवनगर पंचायत सिसौनी-शंकर लोहार मुख्य पथ का है। बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है ग्रामीणों के अनुसार, सिसौनी से शंकर लोहार तक जाने वाली यह सड़क इटवा शिवनगर पंचायत की प्रमुख सड़कों में शामिल है। यह मार्ग पंचायत के विभिन्न गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है। रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, बाइक सवार और अन्य राहगीर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। लंबे समय से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। स्कूली बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं बाइक और साइकिल से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। सड़क पर कई दिनों तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध आने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण मच्छर भी बढ़ गए हैं। संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है
पूर्व मुखिया हरशिव चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा कि जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों को रोजाना इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। मजबूर होकर उन्हें इस तरह का अनोखा विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है, ताकि प्रशासन, विधायक और सांसद का ध्यान इस समस्या की ओर जाए।
जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
पूर्व मुखिया ने प्रशासन से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने और सड़क की मरम्मत के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क से पानी निकासी और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। केवल बारिश के समय पानी निकाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जल निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करनी होगी। पंचायत की मुख्य सड़क होने के कारण परेशानी ज्यादा
ग्रामीण हेमंत कुमार ठाकुर, नरेश सहनी, राम प्रवेश यादव, श्यामानंद ठाकुर, राम कुमार सहनी, सत्यम चौधरी ,विजय चौधरी, बमबम झा, मनोज और रमेश मिश्र ने बताया कि यह सड़क पंचायत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय और अन्य स्थानों तक आते-जाते हैं। सड़क पर जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दरभंगा में जलजमाव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बारिश के बाद सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। सड़क के बगल में मौजूद घरों में भी पानी घुस गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नाराज पंचायत के पूर्व मुखिया हरशिव चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी रविवार को जलजमाव में उतरे। घुटने भर पानी में बैठकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। मामला बिरौल प्रखंड के इटवा शिवनगर पंचायत सिसौनी-शंकर लोहार मुख्य पथ का है। बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है ग्रामीणों के अनुसार, सिसौनी से शंकर लोहार तक जाने वाली यह सड़क इटवा शिवनगर पंचायत की प्रमुख सड़कों में शामिल है। यह मार्ग पंचायत के विभिन्न गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है। रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, बाइक सवार और अन्य राहगीर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। लंबे समय से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। स्कूली बच्चों को पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं बाइक और साइकिल से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। सड़क पर कई दिनों तक गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध आने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण मच्छर भी बढ़ गए हैं। संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है
पूर्व मुखिया हरशिव चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा कि जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों को रोजाना इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। मजबूर होकर उन्हें इस तरह का अनोखा विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है, ताकि प्रशासन, विधायक और सांसद का ध्यान इस समस्या की ओर जाए।
जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
पूर्व मुखिया ने प्रशासन से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने और सड़क की मरम्मत के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क से पानी निकासी और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। केवल बारिश के समय पानी निकाल देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जल निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था करनी होगी। पंचायत की मुख्य सड़क होने के कारण परेशानी ज्यादा
ग्रामीण हेमंत कुमार ठाकुर, नरेश सहनी, राम प्रवेश यादव, श्यामानंद ठाकुर, राम कुमार सहनी, सत्यम चौधरी ,विजय चौधरी, बमबम झा, मनोज और रमेश मिश्र ने बताया कि यह सड़क पंचायत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में लोग प्रखंड मुख्यालय और अन्य स्थानों तक आते-जाते हैं। सड़क पर जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।