कैमूर में अब भूमि रजिस्ट्रेशन हुआ पेपरलेस:जिलाधिकारी ने की समीक्षा, हेल्प-डेस्क स्थापित; अफवाहों से बचने की अपील

कैमूर में अब भूमि रजिस्ट्रेशन हुआ पेपरलेस:जिलाधिकारी ने की समीक्षा, हेल्प-डेस्क स्थापित; अफवाहों से बचने की अपील

कैमूर समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि निबंधन को पूरी तरह पेपरलेस बनाने पर समीक्षा बैठक हुई। बिहार सरकार की इस नई व्यवस्था को लेकर आम लोगों में फैले भ्रम को दूर करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पद्धति सुरक्षित, पारदर्शी और त्वरित है। निबंधन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिले में 83 अधिकृत सेवा प्रदाताओं को लाइसेंस दिए गए हैं। नागरिक स्वयं ई-निबंधन पोर्टल के माध्यम से या इन सेवा प्रदाताओं की मदद से अपने दस्तावेजों का निबंधन करा सकते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में ‘मे आई हेल्प बूथ’ भी स्थापित किया गया है, जहाँ तकनीकी सहायता उपलब्ध है। निबंधन के लिए क्रेता, विक्रेता और गवाहों को पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड), मोबाइल नंबर, फोटो, संपत्ति का पूरा विवरण (खाता, खेसरा, मौजा, जीपीएस फोटो, नजरी नक्शा) और स्थल जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। वर्तमान में जिला अवर निबंधन कार्यालय भभुआ और मोहनिया दोनों जगहों पर निबंधन का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पेपरलेस माध्यम से निबंधन कराकर अपने दस्तावेजों की प्रति प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और इस आधुनिक प्रणाली का लाभ उठाएं। कैमूर समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि निबंधन को पूरी तरह पेपरलेस बनाने पर समीक्षा बैठक हुई। बिहार सरकार की इस नई व्यवस्था को लेकर आम लोगों में फैले भ्रम को दूर करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पद्धति सुरक्षित, पारदर्शी और त्वरित है। निबंधन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जिले में 83 अधिकृत सेवा प्रदाताओं को लाइसेंस दिए गए हैं। नागरिक स्वयं ई-निबंधन पोर्टल के माध्यम से या इन सेवा प्रदाताओं की मदद से अपने दस्तावेजों का निबंधन करा सकते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए कार्यालय परिसर में ‘मे आई हेल्प बूथ’ भी स्थापित किया गया है, जहाँ तकनीकी सहायता उपलब्ध है। निबंधन के लिए क्रेता, विक्रेता और गवाहों को पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड), मोबाइल नंबर, फोटो, संपत्ति का पूरा विवरण (खाता, खेसरा, मौजा, जीपीएस फोटो, नजरी नक्शा) और स्थल जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा। वर्तमान में जिला अवर निबंधन कार्यालय भभुआ और मोहनिया दोनों जगहों पर निबंधन का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पेपरलेस माध्यम से निबंधन कराकर अपने दस्तावेजों की प्रति प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और इस आधुनिक प्रणाली का लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *