पटना के ज्ञान भवन में मेगा जॉब फेयर का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जॉब लेने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र दी। कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, बिजेन्द्र यादव सहित तमाम मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। श्रम संसाधन विभाग के मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के दौरान मेगा जॉब फेयर की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 20,226 युवाओं को नौकरी मिली है। करीब 6 हजार युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिला, जबकि बाकी युवाओं की नियुक्ति बिहार से बाहर की गई है। अलग-अलग कंपनियों ने युवाओं के कौशल और योग्यता के आधार पर उनका चयन किया है। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें… CM बोले- अगले साल से हर जिले में युवाओं को मिलेगी जॉब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले और नियुक्ति देने वाले दोनों को बहुत-बहुत बधाई। मेगा जॉब फेयर के जरिए 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। पहले प्रदेश स्तर पर नियोजन मेले का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब बिहार के सभी जिलों में नियोजन मेला लगाया जाएगा। अगले साल से हर जिले में नियोजन मेले के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार में कई महत्वपूर्ण उद्योग लगाने की शुरुआत हो रही है। यहां के युवा स्किल्ड होकर रोजगार के लिए बिहार से बाहर जा रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि युवा बिहार में ही रहकर काम करें। मजदूरी करने वाले लोगों को भी बिहार में ही रोजगार और नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। पटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने का फैसला किया गया है। दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को पटना और बिहार बुलाया जाएगा, ताकि यहां रोजगार के नए अवसर पैदा हों। मरीन ड्राइव का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बिहार में 125 किलोमीटर से अधिक लंबा मरीन ड्राइव बनाया जाएगा। इस परियोजना पर बिहार सरकार की ओर से 20 हजार करोड़ रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 50 हजार करोड़ रुपये दिए जाने की बात कही गई। बिहार के छात्रों को विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कराई जाएगी। जो युवा विदेशी भाषा सीखकर अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह काफी फायदेमंद होगा। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी अधिकारी ने 30 दिन की समय सीमा पार करने की हिम्मत नहीं दिखाई है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक साथ 211 डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। 551 स्थानों पर मॉडल क्लास की शुरुआत की गई है और अधिकतर जगहों पर स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गई है। पांच दिनों तक चला मेगा जॉब फेयर ज्ञान भवन में आयोजित यह मेगा जॉब फेयर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें पहुंचकर नौकरी के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बिहार के युवाओं को राज्य के साथ दूसरे राज्यों में भी अवसर अधिकारियों के मुताबिक मेगा जॉब फेयर के जरिए बिहार के युवाओं को राज्य के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी नौकरी के अवसर मिले हैं। करीब 6 हजार युवाओं की नियुक्ति बिहार में हुई है, जबकि अन्य चयनित युवाओं को बिहार के बाहर विभिन्न स्थानों पर रोजगार मिला है। सरकार की ओर से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। शंघाई में होगा स्किल्ड कार्यक्रम कार्यक्रम में बताया कि 22 से 27 सितंबर तक शंघाई में स्किल्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न देशों के कुशल युवाओं और प्रतिभागियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। शंघाई जाएंगे बिहार के दो छात्र श्रम संसाधन विभाग के मुख्य सचिव ने बताया, शंघाई में होने वाले स्किल्ड कार्यक्रम में बिहार के दो छात्र भी शामिल होंगे। दोनों छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे राज्य के युवाओं को वैश्विक मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पटना के ज्ञान भवन में मेगा जॉब फेयर का आज आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जॉब लेने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र दी। कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, बिजेन्द्र यादव सहित तमाम मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। श्रम संसाधन विभाग के मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के दौरान मेगा जॉब फेयर की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 20,226 युवाओं को नौकरी मिली है। करीब 6 हजार युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिला, जबकि बाकी युवाओं की नियुक्ति बिहार से बाहर की गई है। अलग-अलग कंपनियों ने युवाओं के कौशल और योग्यता के आधार पर उनका चयन किया है। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें… CM बोले- अगले साल से हर जिले में युवाओं को मिलेगी जॉब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले और नियुक्ति देने वाले दोनों को बहुत-बहुत बधाई। मेगा जॉब फेयर के जरिए 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। पहले प्रदेश स्तर पर नियोजन मेले का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब बिहार के सभी जिलों में नियोजन मेला लगाया जाएगा। अगले साल से हर जिले में नियोजन मेले के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बिहार में कई महत्वपूर्ण उद्योग लगाने की शुरुआत हो रही है। यहां के युवा स्किल्ड होकर रोजगार के लिए बिहार से बाहर जा रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि युवा बिहार में ही रहकर काम करें। मजदूरी करने वाले लोगों को भी बिहार में ही रोजगार और नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। पटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाने का फैसला किया गया है। दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को पटना और बिहार बुलाया जाएगा, ताकि यहां रोजगार के नए अवसर पैदा हों। मरीन ड्राइव का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बिहार में 125 किलोमीटर से अधिक लंबा मरीन ड्राइव बनाया जाएगा। इस परियोजना पर बिहार सरकार की ओर से 20 हजार करोड़ रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 50 हजार करोड़ रुपये दिए जाने की बात कही गई। बिहार के छात्रों को विदेशी भाषाओं की पढ़ाई कराई जाएगी। जो युवा विदेशी भाषा सीखकर अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह काफी फायदेमंद होगा। उन्होंने दावा किया कि अब तक किसी अधिकारी ने 30 दिन की समय सीमा पार करने की हिम्मत नहीं दिखाई है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक साथ 211 डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। 551 स्थानों पर मॉडल क्लास की शुरुआत की गई है और अधिकतर जगहों पर स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गई है। पांच दिनों तक चला मेगा जॉब फेयर ज्ञान भवन में आयोजित यह मेगा जॉब फेयर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें पहुंचकर नौकरी के लिए आवेदन और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बिहार के युवाओं को राज्य के साथ दूसरे राज्यों में भी अवसर अधिकारियों के मुताबिक मेगा जॉब फेयर के जरिए बिहार के युवाओं को राज्य के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी नौकरी के अवसर मिले हैं। करीब 6 हजार युवाओं की नियुक्ति बिहार में हुई है, जबकि अन्य चयनित युवाओं को बिहार के बाहर विभिन्न स्थानों पर रोजगार मिला है। सरकार की ओर से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। शंघाई में होगा स्किल्ड कार्यक्रम कार्यक्रम में बताया कि 22 से 27 सितंबर तक शंघाई में स्किल्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न देशों के कुशल युवाओं और प्रतिभागियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। शंघाई जाएंगे बिहार के दो छात्र श्रम संसाधन विभाग के मुख्य सचिव ने बताया, शंघाई में होने वाले स्किल्ड कार्यक्रम में बिहार के दो छात्र भी शामिल होंगे। दोनों छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे राज्य के युवाओं को वैश्विक मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

