रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर 3 घंटे चक्काजाम:RTO पर मिसबिहेव का आरोप, ट्रक ड्राइवरों ने सड़क पर खड़े किए वाहन; लंबी कतार लगी

रायपुर-जगदलपुर NH-30 पर 3 घंटे चक्काजाम:RTO पर मिसबिहेव का आरोप, ट्रक ड्राइवरों ने सड़क पर खड़े किए वाहन; लंबी कतार लगी

बालोद जिले में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को ट्रक चालकों के विरोध प्रदर्शन के कारण करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रक चालकों ने RTO उड़नदस्ता के कर्मचारियों पर जांच के दौरान बदसलूकी और परेशान करने का आरोप लगाया। नाराज चालकों ने पुरूर-चारामा मार्ग पर मुजालगोंदी के पास अपने ट्रक सड़क पर खड़े कर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक चालकों का आरोप है कि RTO उड़नदस्ता के कर्मचारी जांच के दौरान उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते हैं और उन्हें परेशान किया जाता है। इसी के विरोध में चालकों ने मुजालगोंदी के पास हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ट्रक सड़क पर रुक गए और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। ट्रक यूनियन ने भी किया समर्थन चक्काजाम की जानकारी मिलते ही स्थानीय ट्रक यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालकों की शिकायतों का समर्थन करते हुए RTO अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यूनियन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सामान्य यात्रियों के साथ एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रक चालकों और यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद चालकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद सड़क पर खड़े ट्रकों को हटाया गया और हाईवे पर यातायात दोबारा शुरू कराया गया। ट्रक चालकों ने RTO कर्मचारियों पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *