रायबरेली के हरचंदपुर विकासखंड सभागार में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री दिनेश सिंह ने हिस्सा लिया और रसोइयों को सम्मानित किया। 3.54 लाख रसोइयों के लिए सीएम की घोषणाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, 5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा और साड़ी के लिए प्रतिवर्ष 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
सम्मान के साथ आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सरकार के इन फैसलों को मिड-डे मील रसोइयों के लिए सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक संबल सुनिश्चित करने वाला कदम माना जा रहा है। मानदेय में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं से रसोइयों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। बच्चों के पोषण में रसोइयों की अहम भूमिका विद्यालयों में बच्चों तक पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और समय पर भोजन पहुंचाने में मिड-डे मील रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे अपने परिश्रम और सेवाभाव से लाखों बच्चों के पोषण और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

