पटना- बरहरवा घाट पर डूबने से युवक की मौत:सुबह घर से नहाने निकला था युवक, अधिक पानी होने के चलते हादसा

पटना- बरहरवा घाट पर डूबने से युवक की मौत:सुबह घर से नहाने निकला था युवक, अधिक पानी होने के चलते हादसा

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बड़हरवा घाट पर रविवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाला महतो के बेटे छोटू कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त घाट पर कम लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार सुबह नहाने के लिए बड़हरवा घाट पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। भाई बोला- नहाने के दौरान पानी में डूब गया गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद छोटू कुमार का शव पानी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम नहीं कराएगा परिवार मृतक के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि छोटू नहाने के दौरान पानी में डूब गया था। परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर कोई आशंका नहीं जताई गई है। अमरजीत ने बताया कि यह हादसा नहाने के दौरान हुआ। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद घाट पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बड़हरवा घाट पर रविवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाला महतो के बेटे छोटू कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त घाट पर कम लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार सुबह नहाने के लिए बड़हरवा घाट पहुंचा था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। भाई बोला- नहाने के दौरान पानी में डूब गया गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद छोटू कुमार का शव पानी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पोस्टमार्टम नहीं कराएगा परिवार मृतक के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि छोटू नहाने के दौरान पानी में डूब गया था। परिवार की ओर से किसी व्यक्ति पर कोई आशंका नहीं जताई गई है। अमरजीत ने बताया कि यह हादसा नहाने के दौरान हुआ। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद घाट पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *