शेखपुरा में एक 27 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी द्वारा साथ रखने से इनकार करने के बाद कथित तौर पर विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में महिला की पहचान हथियावा थाना क्षेत्र के फिरंगी बीघा गांव निवासी सिंकी देवी के रूप में हुई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। दोनों थानों की पुलिस पहुंची अस्पताल घटना की सूचना मिलने पर गश्ती पर निकली महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी, नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारी महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पति को छोड़ चचेरे देवर के साथ रहने लगी थी नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मायका लखीसराय जिले में है। उसकी शादी फिरंगी बीघा गांव निवासी चंदन यादव से हुई थी। दंपती के तीन बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ साल पहले सिंकी देवी अपने पति को छोड़कर फिरंगी बीघा निवासी अपने चचेरे देवर सतीश कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में रहने लगी थी। पांच दिन पहले प्रेमी ने साथ रखने से किया इनकार महिला ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले सतीश कुमार ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया और उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद हताश होकर उसने जहर पी लिया। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने कहा कि महिला की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों थाना पुलिस की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। शेखपुरा में एक 27 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी द्वारा साथ रखने से इनकार करने के बाद कथित तौर पर विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल में महिला की पहचान हथियावा थाना क्षेत्र के फिरंगी बीघा गांव निवासी सिंकी देवी के रूप में हुई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। दोनों थानों की पुलिस पहुंची अस्पताल घटना की सूचना मिलने पर गश्ती पर निकली महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी, नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारी महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पति को छोड़ चचेरे देवर के साथ रहने लगी थी नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मायका लखीसराय जिले में है। उसकी शादी फिरंगी बीघा गांव निवासी चंदन यादव से हुई थी। दंपती के तीन बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ साल पहले सिंकी देवी अपने पति को छोड़कर फिरंगी बीघा निवासी अपने चचेरे देवर सतीश कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में रहने लगी थी। पांच दिन पहले प्रेमी ने साथ रखने से किया इनकार महिला ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले सतीश कुमार ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया और उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद हताश होकर उसने जहर पी लिया। महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने कहा कि महिला की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों थाना पुलिस की निगरानी में महिला का उपचार जारी है।

