कैमूर के भभुआ शहर के प्लस टू टाउन हाईस्कूल केंद्र पर आज रविवार को जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के 704 कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पणी परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही पाली में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। बिना पूरी जांच प्रक्रिया के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। पिछले साल फर्जी अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम पिछले वर्षों में सामने आए फर्जी अभ्यर्थियों के मामलों को देखते हुए इस बार कड़ी चौकसी बरती गई। केंद्र पर वरिष्ठ अधिकारी, दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षक तैनात किए गए थे, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखे हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अनियमितता या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। कैमूर के भभुआ शहर के प्लस टू टाउन हाईस्कूल केंद्र पर आज रविवार को जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के 704 कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पणी परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही पाली में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। बिना पूरी जांच प्रक्रिया के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। पिछले साल फर्जी अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम पिछले वर्षों में सामने आए फर्जी अभ्यर्थियों के मामलों को देखते हुए इस बार कड़ी चौकसी बरती गई। केंद्र पर वरिष्ठ अधिकारी, दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक और वीक्षक तैनात किए गए थे, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखे हुए थे। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अनियमितता या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

