सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात कस्टम ऑफिस के ठीक सामने एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान बैरगनिया के कबाड़ी टोला वार्ड संख्या-15 निवासी मोहम्मद जमीर के बेटे मोहम्मद शमीउल्लाह उर्फ सज्जाद के रूप में हुई है। शमीउल्लाह कपड़े की दुकान में काम करता था। वह शनिवार को घर से निकला था। देर रात करीब 10:30 बजे कस्टम ऑफिस के सामने उसका शव मिलने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताया है। उनका आरोप है कि शमीउल्लाह की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे सड़क दुर्घटना का मामला बताया है। परिजन ने हत्या की जताई आशंका बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद गिरि ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है, इसलिए पुलिस उस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना की सच्चाई जानने के लिए कस्टम ऑफिस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह घटना स्थल पर कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात कस्टम ऑफिस के ठीक सामने एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान बैरगनिया के कबाड़ी टोला वार्ड संख्या-15 निवासी मोहम्मद जमीर के बेटे मोहम्मद शमीउल्लाह उर्फ सज्जाद के रूप में हुई है। शमीउल्लाह कपड़े की दुकान में काम करता था। वह शनिवार को घर से निकला था। देर रात करीब 10:30 बजे कस्टम ऑफिस के सामने उसका शव मिलने की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताया है। उनका आरोप है कि शमीउल्लाह की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे सड़क दुर्घटना का मामला बताया है। परिजन ने हत्या की जताई आशंका बैरगनिया थानाध्यक्ष अरविंद गिरि ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है, इसलिए पुलिस उस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना की सच्चाई जानने के लिए कस्टम ऑफिस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह घटना स्थल पर कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

