जहानाबाद के बिस्टौल गांव में रविवार को करंट लगने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेवानिवृत्त जवान गजेंद्र सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह तालाब किनारे सब्जी तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान वे बिजली के तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. एक नंदा और उनकी टीम ने गजेंद्र सिंह की जांच की। जांच के दौरान उनकी सांस और नाड़ी नहीं चल रही थी, साथ ही रक्तचाप भी रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने गजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। गजेंद्र सिंह BSF से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव बिस्टौल में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जहानाबाद के बिस्टौल गांव में रविवार को करंट लगने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेवानिवृत्त जवान गजेंद्र सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह तालाब किनारे सब्जी तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान वे बिजली के तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. एक नंदा और उनकी टीम ने गजेंद्र सिंह की जांच की। जांच के दौरान उनकी सांस और नाड़ी नहीं चल रही थी, साथ ही रक्तचाप भी रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने गजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। गजेंद्र सिंह BSF से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव बिस्टौल में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

