मेरठ में पकड़ा गया 2400 किलो मिलावटी मावा:रक्षाबंधन के लिए बननी थी मिठाईयां, खाद्यसुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

मेरठ में पकड़ा गया 2400 किलो मिलावटी मावा:रक्षाबंधन के लिए बननी थी मिठाईयां, खाद्यसुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में एफएसडीए की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। यहां टीम ने रविवार सुबह-सुबह कुछ जगहों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को भारी तादात में मिलावटी मावे का स्टोरेज मिला।
टीम ने मावे का प्राइमरी टेस्ट किया तो उसमें केमिकल और कुछ अन्य चीजों की मिलावट मिली। टीम ने मौके पर ही 2400 किमलो मिलावटी मावा नष्ट कराया। जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए थी। पूछताछ में पता चला कि ये मावा रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार में सप्लाई होना था। इससे त्योहार पर मिठाईयां बननी थी। 22 अगस्त की देर रात सहायक आयुक्त खाद्य सेकेंड डॉक्टर वेदप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचल दस्ते ने यह छापामारा है। गांव सौलाना परतापुर थानाक्षेत्र में टीम पुलिस के साथ पहुंची। गांव में तीन जगहों पर छापा मारा गया। जहां से भारी मात्रा में मावा मिला। टीम ने जेसीबी से नष्ट किया इस मावे में एसएमपी, डालडा, खराब फैट और सोडियम बाइकार्बोनेट केमिकल एल्ट्रेंट के रूप में पाया गया। टीम ने मौके पर ही 6 लाख रुपए कीमत वाला 2400 किलो मावा नष्ट कराया। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम तथा बीएनएस के प्रावधानों के अंतर्गत थाने मेंFIR लिखाई। मौके पर SMPलगभग 577 किलो जो विभिन्न ब्रांडों के थे उनको सीज किया। कंटीन्यू चलेगा अभियान क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र सिंह तोमर (FSO) ने बताया कि टीम ने मौके पर खोया के चार नमूने, वनस्पति घी का एक नमूना केमिकल के दो नमूने और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन अलग-अलग ब्रांड के तीन नमूने लिए हैं। लगातार मिलावटी खाद्यपदार्थों के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *