बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत:बंद घर से रिटायर्ड शिक्षक पत्नी और बच्चों के शव मिले; पुलिस जांच में जुटी

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत:बंद घर से रिटायर्ड शिक्षक पत्नी और बच्चों के शव मिले; पुलिस जांच में जुटी

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोग संदिग्ध हालात में मृत मिले। इनमें रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, 23 साल की बेटी और 12 साल का बेटा शामिल हैं। चारों के शव शनिवार रात एक बंद घर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के तौर पर हुई है। गणपति रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले साल रिटायर हुए थे। उनकी बेटी ने इसी साल अंग्रेजी में मास्टर्स किया था, जबकि बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, परिवार से गुरुवार दोपहर के बाद संपर्क नहीं हो पाया था। गुरुवार रात से चारों के मोबाइल फोन बंद थे। शनिवार रात परिजन घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा था और अंदर की लाइटें भी बंद थीं। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और शव बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, मां और बेटी के शव सीढ़ियों के पास, गणपति का शव छत पर और बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला। पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं। फिलहाल मौत की वजह, घटना का समय और इसके पीछे का कारण साफ नहीं हुआ है। खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *