जमुई में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के प्रमुख और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता शनिवार शाम को जमुई परिसदन में एक अलग अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। वह लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए थे, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा। विधायक मूल रूप से जमुई जिले के पतौना गांव के निवासी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि बीती रात प्रधानमंत्री मोदी उनके सपने में आए थे। देश का राजस्व बढ़ेगा, गरीब और कमजोर होगा विधायक ने अपने ‘सपने’ का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, “वत्स, पता है न, चीनी की कीमत बढ़ाकर 70-75 रुपए कर दी है। इससे देश का राजस्व बढ़ेगा, गरीब और कमजोर होगा, जिससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और मेरी तानाशाही चलेगी।” आईपी गुप्ता ने आगे बताया कि उन्होंने सपने में प्रधानमंत्री से चीनी की कीमत बढ़ाने का कारण पूछा था। सहरसा विधायक के अनुसार, जब उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि चीनी के दाम बढ़ाने का औचित्य (जस्टिफिकेशन) कैसे देंगे, खासकर इथेनॉल के लिए पेट्रोल में चीनी का उपयोग करने के संदर्भ में, तो प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया और AI टीम को एक डेटा तैयार करने के लिए कहा है। यह डेटा बताएगा कि भारत में हर दस में से एक व्यक्ति को मधुमेह (डायबिटीज) है, इसलिए चीनी नहीं खानी चाहिए। यही तर्क लोगों को चीनी और डायबिटीज के प्रति जागरूक करने के लिए दिया जाएगा। विधायक ने कृषि मंत्री पर साधा निशाना इस दौरान विधायक ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी निशाना साधा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने चीनी की बढ़ती कीमत पर कहा था कि चीनी खाने से मधुमेह होता है, इसलिए दाम बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि चीनी की कीमत बढ़ने से किसानों को फायदा होगा, जिससे उन्हें खुशी होगी। जमुई में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के प्रमुख और सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता शनिवार शाम को जमुई परिसदन में एक अलग अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। वह लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए थे, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा। विधायक मूल रूप से जमुई जिले के पतौना गांव के निवासी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधायक ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि बीती रात प्रधानमंत्री मोदी उनके सपने में आए थे। देश का राजस्व बढ़ेगा, गरीब और कमजोर होगा विधायक ने अपने ‘सपने’ का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, “वत्स, पता है न, चीनी की कीमत बढ़ाकर 70-75 रुपए कर दी है। इससे देश का राजस्व बढ़ेगा, गरीब और कमजोर होगा, जिससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और मेरी तानाशाही चलेगी।” आईपी गुप्ता ने आगे बताया कि उन्होंने सपने में प्रधानमंत्री से चीनी की कीमत बढ़ाने का कारण पूछा था। सहरसा विधायक के अनुसार, जब उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि चीनी के दाम बढ़ाने का औचित्य (जस्टिफिकेशन) कैसे देंगे, खासकर इथेनॉल के लिए पेट्रोल में चीनी का उपयोग करने के संदर्भ में, तो प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया और AI टीम को एक डेटा तैयार करने के लिए कहा है। यह डेटा बताएगा कि भारत में हर दस में से एक व्यक्ति को मधुमेह (डायबिटीज) है, इसलिए चीनी नहीं खानी चाहिए। यही तर्क लोगों को चीनी और डायबिटीज के प्रति जागरूक करने के लिए दिया जाएगा। विधायक ने कृषि मंत्री पर साधा निशाना इस दौरान विधायक ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी निशाना साधा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने चीनी की बढ़ती कीमत पर कहा था कि चीनी खाने से मधुमेह होता है, इसलिए दाम बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि चीनी की कीमत बढ़ने से किसानों को फायदा होगा, जिससे उन्हें खुशी होगी।

