रक्षाबंधन पर ट्रेनों में नो-रूम स्थिति:पूर्वांचल और बिहार की ट्रेनों में 150 के पार पहुंची वेटिंग लिस्ट

रक्षाबंधन पर ट्रेनों में नो-रूम स्थिति:पूर्वांचल और बिहार की ट्रेनों में 150 के पार पहुंची वेटिंग लिस्ट

रक्षाबंधन पर्व की वजह से आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। पूर्वांचल, बिहार, राजस्थान और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, जहां स्लीपर ही नहीं बल्कि थर्ड एसी जैसी प्रीमियम क्लास में भी कंफर्म टिकट मिलना पूरी तरह से नामुमकिन हो चुका है। आईआरसीटीसी के अंकड़ों के मुताबिक स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट 150 के पार निकल चुकी है, जबकि एसी कोच में आंकड़ा 70 से 80 तक पहुंच गया है। आगरा फोर्ट से गुजरने वाली अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12988)में बुरा हाल है, जहां स्लीपर क्लास में वेटिंग लिस्ट 182तक जा पहुंच गई है, जबकि इसके थर्ड एसी में भी 94 वेटिंग चल रही है। पूर्वांचल की लाइफलाइन मानी जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238)की हालत भी बेहद खराब है, इस ट्रेन के स्लीपर में 142और थर्ड एसी में 78 वेटिंग है। दक्षिण और मध्य भारत के रूट पर भी यात्रियों की सांसे अटकी हुई हैं। आगरा कैंट से निकलने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस (12724)के स्लीपर में 115और थर्ड एसी में 62 की वेटिंग है। इसी तरह पूर्वांचल और गुजरात को जोड़ने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167)के स्लीपर में 156 व थर्ड एसी में 84 की वेटिंग चल रही है, जबकि इंदौर-कटरा रूट की मालवा एक्सप्रेस (12920)में स्लीपर की वेटिंग 128 और थर्ड एसी की 54 के आंकड़े को पार कर चुकी है। रविवार सुबह 10 बजे जब तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू हुई तो भारी ट्रैफिक के कारण एप हैंग हो गया। काउंटर पर महज दो से तीन मिनट के भीतर ही सभी तत्काल सीटें फुल हो गईं। लंबी कतारों में लगे सैकड़ों भाइयों और बहनों को निराशा ही हाथ लगी। अब मजबूरी में यात्री आगरा छोड़कर टुंडला और मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के विकल्प तलाश में जुटे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *