IND vs SL: आउट होने के बाद झल्लाये यशस्वी जायसवाल, असिथा फर्नांडो से भिड़े, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खींच कर किया अलग, देखें Video

IND vs SL: आउट होने के बाद झल्लाये यशस्वी जायसवाल, असिथा फर्नांडो से भिड़े, श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने खींच कर किया अलग, देखें Video

यशस्वी जायसवाल को असिथा फर्नांडो ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। फर्नांडो जब उनके विकेट का जश्न माना रहे थे, तब यशस्वी उनकी ओर बढ़े और उन्हें कुछ कहा और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए। 

Yashasvi Jaiswal Sri Lanka vs India, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यशस्वी और फर्नांडो के बीच विवाद

यशस्वी 53 गेंदों पर 45 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। फर्नांडो जब उनके विकेट का जश्न मना रहे थे, तब यशस्वी उनकी ओर बढ़े और उन्हें कुछ कहा। जिसके बाद दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। मामला गरमाता देख श्रीलंकाई खिलाड़ी बीच-बचाव में आए और यशस्वी को खींचकर वहां से अलग किया।

गॉल में भी नोक-झोक

यशस्वी गॉल में खेले गए पहले मैच में भी श्रीलंकाई खिलाड़ियों से नोक-झोक करते हुए नजर आए थे। प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों से जूझ रहे श्रीलंका के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला का ध्यान भटकाने के लिए जायसवाल लगातार उन्हें उकसाते दिखे।

जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा था, “अरे आओ यार, पहली पारी में तो बहुत शॉट मारे थे। कुछ दिखाओ तो सही। मारो न वहां। क्यों नहीं मार रहे?” इस पर डिकवेला भी चुप नहीं रहे और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “कोई जरूरत नहीं है। पहले मुझे आईपीएल में ले चलो, फिर वहां छक्के मारूंगा।”

इसके बाद जायसवाल ने कहा, “बिल्कुल ले चलेंगे, 100% ले चलेंगे। बस एक छक्का मार के दिखाओ, तुम्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट दिलवा दूंगा।” जायसवाल की इस बात से डिकवेला का ध्यान भटक गया और क्रीज पर उनका ध्यान थोड़ा भी कम होना भारी पड़ गया। अगली ही शॉर्ट पिच गेंद पर वह नियंत्रण खो बैठे और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *