दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वे नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के खिलाफ छह गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ये आठ रन वैभव ने दो चौके लगाकर बनाए।
Vaibhav Sooryavanshi, East Zone vs North East Zone, Duleep Trophy 2026-27: दलीप ट्रॉफी 2026-27 का पहला क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला ईस्ट ज़ोन और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में खेले जा रहे इस मैच में सब की नज़रें युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थी।
पहली बार दलीप ट्रॉफी खेल रहे वैभव सूर्यवंशी के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। वे नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के खिलाफ छह गेंदों में आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ये आठ रन वैभव ने दो चौके लगाकर बनाए। उन्हें बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम ने जोसेफ लाल थानखुमा के हाथों कैच आउट कराया।
सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड
ईस्ट जोन ने वैभव को ईशान किशन का डिप्टी बनाया है। सिलेक्टर्स का कहना है कि इससे यह देखने में मदद मिलेगी कि वे अतिरिक्त जिम्मेदारी के प्रेश को कैसे संभालते हैं। बता दें सूर्यवंशी ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच की 13 पारियों में 17 की औसत से 215 अन बनाए हैं। इस दौरान वैभव ने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाए है।
टी20 में वैभव का जलवा
वैभव हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। वे यह अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के यंगेस्ट प्लेयर बने थे। उन्होंने 3 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 151 रन बनाए थे। इससे पहले आईपीएल 2026 में उन्होंने 776 रन बनाए थे।
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फॉर्मेट
यह फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट एक बार फिर ज़ोनल फ़ॉर्मेट में खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी के पहले दो मुक़ाबले क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। पहला मुक़ाबला ईस्ट ज़ोन और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन के बीच, वहीं दूसरा मुक़ाबला नॉर्थ ज़ोन और वेस्ट ज़ोन के बीच खेला जा रहा है। इन दोनों मुकाबलों में जो भी टीमें जीतेंगी वह सेंट्रल जोन और साउथ जोन के साथ सेमीफ़ाइनल में भिड़ेंगी।
ये दो टीमें सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी
पिछले साल का फाइनल खेलने की वजह से सेंट्रल जोन और साउथ जोन को ‘बाय’ मिला है और ये दोनों टीमें सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन का सामना दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।
Sports – Patrika | CMS

