भास्कर न्यूज | जालंधर 70वीं जिला स्कूल खेलों के तहत लड़कियों के विभिन्न टूर्नामेंट 20 अगस्त से जिले के अलग-अलग स्थानों पर कराए जा रहे हैं। खेलों के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव जोशी, उप जिला शिक्षा अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंसिपल सुखदेव लाल, बलजीत सिंह (जनरल सचिव, जिला टूर्नामेंट कमेटी) और सुरिंदर कुमार (लेक्चरर, शारीरिक शिक्षा; अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी) मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल हरमिंदर सिंह अटवाल, भुपिंदर सिंह (फुटबॉल कोच), ब्रिज लाल, अन्नू खेड़ा, ऊषा रानी, सुलिंदर सिंह, नरेश कुमार, अश्वनी कुमार, जतिंदर कुमार, राजविंदर कौर, सुधीर कुमार, भुपिंदर सिंह, मनजीत कौर, भवखंडन सिंह और अनूप सिंह व शिक्षक उपस्थित रहे। शनिवार को नतीजों में खो-खो अंडर-14 में जोन नंबर 4 प्रथम, जोन नंबर 16 द्वितीय और जोन नंबर 11 तृतीय रहा। खो-खो अंडर-19 में जोन नंबर 8 प्रथम, जोन नंबर 4 द्वितीय और जोन नंबर 3 तृतीय रहा। फुटबॉल अंडर-14 में जोन नंबर 8 प्रथम, जोन नंबर 2 द्वितीय और जोन नंबर 10 तृतीय रहा। फुटबॉल अंडर-17 में जोन नंबर 8 प्रथम, जोन नंबर 1 द्वितीय और जोन नंबर 10 तृतीय रहा। फुटबॉल अंडर-19 में जोन नंबर 4 प्रथम, जोन नंबर 1 द्वितीय और जोन नंबर 10 तृतीय रहा। राजीव जोशी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

