भास्कर न्यूज | जालंधर मॉडल टाउन स्थित चुनमुन मॉल में लुक्स यूनिसेक्स सैलून में गोली नहीं चली थी। उक्त बात पीपीएस मनमोहन सिंह, एसीपी मॉडल टाउन ने कही। जिन्होंने बताया कि थाना 6 क्षेत्र में मौके पर जांच के दौरान फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई। पुलिस के अनुसार सैलून भवन में वैलेट पार्किंग पर काम करने वाले राम सरूप पुत्र सर्वण दास, निवासी लांबड़ा आबादी (उम्र 62 वर्ष) की पास के शराब के अहाते में आए कुछ व्यक्तियों से पार्किंग को लेकर बहस हो गई थी। बहस के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें राम सरूप को चोटें आईं। राम सरूप अभी अनफिट है। फिट घोषित होने पर उसके बयान लिए जाएंगे।

