रामपुर में बच्चों को नदी में खड़ा कराने का मामला:चंद्रशेखर आजाद की पोस्ट के बाद 5 नामजद समेत 6 पर FIR; पुल की मांग के लिए खड़े थे बच्चे

रामपुर में बच्चों को नदी में खड़ा कराने का मामला:चंद्रशेखर आजाद की पोस्ट के बाद 5 नामजद समेत 6 पर FIR; पुल की मांग के लिए खड़े थे बच्चे

रामपुर के स्वार क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग को लेकर स्कूली बच्चों को नदी में खड़ा कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक्स पोस्ट के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर स्वार कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला रुस्तमनगर गांव से जुड़ा है। चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर स्वार क्षेत्र में घूघा और पीलाखार नदियों पर पुल नहीं होने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि पुल के अभाव में ग्रामीण अस्थायी साधनों के सहारे जोखिम उठाकर नदी पार करते हैं। पोस्ट में स्कूली बच्चों के नदी में खड़े होने की फोटो और वीडियो का भी उल्लेख किया गया था। पोस्ट सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराई गई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी स्वार फोटो लाल ने स्वार कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रुस्तमनगर निवासी गौतम, शिवम, नूर हसन, शमीम उल हसन और जामिनगंज निवासी सुनील कुमार के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बच्चों को नदी में खड़ा कराने का आरोप तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फोटो और वीडियो में बच्चों को जानबूझकर नदी में खड़ा कराया गया था। इसका उद्देश्य पुल निर्माण की मांग को लेकर दृश्य तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना बताया गया है। प्रशासन ने इस कृत्य को बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा माना है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों को नदी में किसने और किन परिस्थितियों में खड़ा कराया था। नामजद और अज्ञात की भूमिका की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर स्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों के साथ अज्ञात व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *