कैमूर में इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला अरेस्ट, VIDEO:भभुआ पुलिस ने अवैध हथियार प्रदर्शन के आरोप में युवक को पकड़ा

कैमूर में इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला अरेस्ट, VIDEO:भभुआ पुलिस ने अवैध हथियार प्रदर्शन के आरोप में युवक को पकड़ा

कैमूर के भभुआ में एक युवक को इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार लहराने का वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। भभुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ‘sravipatel7’ नामक इंस्टाग्राम यूजर आईडी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा था। भभुआ थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच और सत्यापन शुरू किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रवि पटेल उर्फ जगत पटेल के रूप में हुई। वह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत कूड़ासन गांव निवासी भान कुमार सिंह का पुत्र है। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भभुआ थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(9) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। पुलिस प्रशासन इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी रख रहा है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली या भय का माहौल पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी ऐसे कृत्यों से दूर रहने की अपील की है। कैमूर के भभुआ में एक युवक को इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार लहराने का वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। भभुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ‘sravipatel7’ नामक इंस्टाग्राम यूजर आईडी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा था। भभुआ थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही पुलिस ने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच और सत्यापन शुरू किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रवि पटेल उर्फ जगत पटेल के रूप में हुई। वह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत कूड़ासन गांव निवासी भान कुमार सिंह का पुत्र है। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भभुआ थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(9) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। पुलिस प्रशासन इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी रख रहा है। कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली या भय का माहौल पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी ऐसे कृत्यों से दूर रहने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *