समस्तीपुर के घटहो थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने घटहो थाना के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के बाद दलसिंहसराय की सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद के हस्तक्षेप से सड़क जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो वार्ड संख्या-17 निवासी शिवशंकर साह की पत्नी जीवछी देवी के रूप में हुई है। शाम को खेत में काम कर घर लौट रही थी महिला स्थानीय ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि जीवछी देवी खेतिहर मजदूर थीं। शनिवार शाम रोजाना की तरह खेत में काम करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मोहिउद्दीननगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ घटहो-मोहिउद्दीननगर-दलसिंहसराय सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्किल इंस्पेक्टर ने समझाकर हटवाया जाम सड़क जाम की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय की सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि बाइक की ठोकर से महिला की मौत हुई है। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समस्तीपुर के घटहो थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने घटहो थाना के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के बाद दलसिंहसराय की सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद के हस्तक्षेप से सड़क जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो वार्ड संख्या-17 निवासी शिवशंकर साह की पत्नी जीवछी देवी के रूप में हुई है। शाम को खेत में काम कर घर लौट रही थी महिला स्थानीय ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि जीवछी देवी खेतिहर मजदूर थीं। शनिवार शाम रोजाना की तरह खेत में काम करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मोहिउद्दीननगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ घटहो-मोहिउद्दीननगर-दलसिंहसराय सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्किल इंस्पेक्टर ने समझाकर हटवाया जाम सड़क जाम की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय की सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि बाइक की ठोकर से महिला की मौत हुई है। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

