सीकर के गांवों में ब्लड डोनेशन लेने पहुंचेगी कलेक्शन वैन:100 यूनिट की है वन टाइम कैपेसिटी, पीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीकर के गांवों में ब्लड डोनेशन लेने पहुंचेगी कलेक्शन वैन:100 यूनिट की है वन टाइम कैपेसिटी, पीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीकर में एक्सीडेंट के घायलों और मरीजों के लिए ब्लड की कमी अब काफी हद तक दूर हो जाएगी। नेशनल हैल्थ मिशन ने सीकर के लिए ब्लड कलेक्शन मोबाइल वैन मंजूर की है। आज SK जिला अस्पताल की PMO डॉ. प्रियंका अमन ने आज ब्लड कलेक्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीकल्याण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर को एक मॉडर्न वैन मिली है। इस वैन में जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों, ढाणियों और गली-मोहल्लों में भी रक्तदान शिविर लगा सकेंगे। PMO डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि कई बार ग्रामीण इलाकों या छोटे स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए सारी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। गांवों में अलग से टेंट या अन्य संसाधन जुटाना मुश्किल होता था। अब ये मोबाइल वैन मिलने से सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। मोबाइल वैन की क्या है खासियत मेगा ब्लड डोनर बीएल मील ने बताया कि सीकर जिला स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में लगातार अग्रणी है। अभी यहां स्वैच्छिक रक्तदान लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन के आने से ब्लड कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी। सीकर में लोगों के ब्लड डोनेशन के इंट्रेस्ट को देखते हुए लंबे समय से इस मेडिकल वैन की जरूरत थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *