मुरली हिल मोहल्ले के लोगों ने IG से मांगी मदद:एक परिवार के सदस्यों पर हथियार, नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगाया; जांच, सुरक्षा की मांग की

मुरली हिल मोहल्ले के लोगों ने IG से मांगी मदद:एक परिवार के सदस्यों पर हथियार, नशीले पदार्थ बेचने का आरोप लगाया; जांच, सुरक्षा की मांग की

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले के दर्जनों महिला-पुरुषों ने मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव से मुलाकात की। उन्होंने एक लिखित शिकायत सौंपकर एक परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग की। शनिवार को वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के नेतृत्व में आईजी से मिलने पहुंचे लोगों ने इलाके में आपराधिक गतिविधियों, रंगदारी का आरोप लगाया। मोहल्लेवासियों ने अपने आवेदन में उपेंद्र पासवान, उनकी पत्नी सुलेखा देवी और उनके बेटों संगम कुमार, सौरभ कुमार तथा गौरव कुमार का नाम लिया है। उन पर मोहल्ले में देसी शराब, गांजा, अफीम और हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय ने कहा- परिवार से रंगदारी मांगी जाती है, धमकाया जाता है स्थानीय निवासी रवि पासवान ने आरोप लगाया है कि कुछ परिवारों से रंगदारी मांगी जाती है। रंगदारी न देने पर पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। आवेदन में यह भी आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य हथियार लेकर लोगों के घरों में घुसते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायत में महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का भी उल्लेख है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लगातार धमकियों और कथित दबंगई के कारण कई परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शिकायत को गंभीरता से लेने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में मगध प्रमंडल के आईजी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। लोगों ने आईजी को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। मोहल्लेवासियों ने मांग की कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। मगध IG के हस्तक्षेप के बाद जगी उम्मीद मोहल्लेवासियों का कहना है की उनकी शिकायत सुनने के बाद आईजी विकास वैभव ने मामले को गंभीरता से लिया। आईजी ने तत्काल कोतवाली थाना अध्यक्ष से फोन पर बात कर मामले को देखने को कहा। आईजी के इस हस्तक्षेप के बाद स्थानीय लोगों में न्याय और सुरक्षा को लेकर उम्मीद जगी है। लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि मोहल्ले में कानून-व्यवस्था कायम कराना है। यदि किसी व्यक्ति पर लगाए गए आरोप सही हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो और यदि आरोप गलत हैं तो जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाई जाए। आपराधिक मामलों का भी शिकायत में किया गया उल्लेख शिकायत में मोहल्लेवासियों ने उपेंद्र पासवान के खिलाफ कोतवाली और डेल्हा थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज होने का दावा किया है। आवेदन में गंभीर आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है तथा कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति न्यायालय से जमानत पर बाहर है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर परिवारों पर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोहल्ले में नियमित पुलिस गश्त कराई जाए और शिकायत में बताए गए स्थानों एवं गतिविधियों की जांच की जाए। बड़ी संख्या में लोगों ने सौंपा आवेदन आईजी को आवेदन देने वालों में शनि मांझी, गौतम कुमार भारती, अनुपम कुमार, बच्ची देवी, संजय कुमार, अजय दास, माधुरी देवी, खुशबू देवी, जूली मांझी, जितेंद्र रविदास, सूरज कुमार, सनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल पासवान, रवि पासवान, सनी पासवान, बादल कुमार, मानती देवी, सुमित देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी और पार्वती देवी सहित कई मोहल्लेवासी शामिल रहे। मुरली हिल के लोगों ने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब लोगों की नजर पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले के दर्जनों महिला-पुरुषों ने मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव से मुलाकात की। उन्होंने एक लिखित शिकायत सौंपकर एक परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग की। शनिवार को वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के नेतृत्व में आईजी से मिलने पहुंचे लोगों ने इलाके में आपराधिक गतिविधियों, रंगदारी का आरोप लगाया। मोहल्लेवासियों ने अपने आवेदन में उपेंद्र पासवान, उनकी पत्नी सुलेखा देवी और उनके बेटों संगम कुमार, सौरभ कुमार तथा गौरव कुमार का नाम लिया है। उन पर मोहल्ले में देसी शराब, गांजा, अफीम और हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय ने कहा- परिवार से रंगदारी मांगी जाती है, धमकाया जाता है स्थानीय निवासी रवि पासवान ने आरोप लगाया है कि कुछ परिवारों से रंगदारी मांगी जाती है। रंगदारी न देने पर पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। आवेदन में यह भी आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य हथियार लेकर लोगों के घरों में घुसते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायत में महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का भी उल्लेख है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लगातार धमकियों और कथित दबंगई के कारण कई परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शिकायत को गंभीरता से लेने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में मगध प्रमंडल के आईजी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। लोगों ने आईजी को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। मोहल्लेवासियों ने मांग की कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। मगध IG के हस्तक्षेप के बाद जगी उम्मीद मोहल्लेवासियों का कहना है की उनकी शिकायत सुनने के बाद आईजी विकास वैभव ने मामले को गंभीरता से लिया। आईजी ने तत्काल कोतवाली थाना अध्यक्ष से फोन पर बात कर मामले को देखने को कहा। आईजी के इस हस्तक्षेप के बाद स्थानीय लोगों में न्याय और सुरक्षा को लेकर उम्मीद जगी है। लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि मोहल्ले में कानून-व्यवस्था कायम कराना है। यदि किसी व्यक्ति पर लगाए गए आरोप सही हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो और यदि आरोप गलत हैं तो जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाई जाए। आपराधिक मामलों का भी शिकायत में किया गया उल्लेख शिकायत में मोहल्लेवासियों ने उपेंद्र पासवान के खिलाफ कोतवाली और डेल्हा थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज होने का दावा किया है। आवेदन में गंभीर आपराधिक मामलों का भी उल्लेख किया गया है तथा कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति न्यायालय से जमानत पर बाहर है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सबसे ज्यादा असर गरीब और कमजोर परिवारों पर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोहल्ले में नियमित पुलिस गश्त कराई जाए और शिकायत में बताए गए स्थानों एवं गतिविधियों की जांच की जाए। बड़ी संख्या में लोगों ने सौंपा आवेदन आईजी को आवेदन देने वालों में शनि मांझी, गौतम कुमार भारती, अनुपम कुमार, बच्ची देवी, संजय कुमार, अजय दास, माधुरी देवी, खुशबू देवी, जूली मांझी, जितेंद्र रविदास, सूरज कुमार, सनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राहुल पासवान, रवि पासवान, सनी पासवान, बादल कुमार, मानती देवी, सुमित देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी और पार्वती देवी सहित कई मोहल्लेवासी शामिल रहे। मुरली हिल के लोगों ने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब लोगों की नजर पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *