बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस से टकराएं PhD होल्डर्स, ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा-5 की मौत, ट्रॉली बैग से 40kg गांजा बरामद

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस से टकराएं PhD होल्डर्स, ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा-5 की मौत, ट्रॉली बैग से 40kg गांजा बरामद

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर आज लोकभवन मार्च पर निकले। वीरकुंवर सिंह पार्क के पास आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. PhD होल्डर्स का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी पटना में 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर आज लोकभवन मार्च पर निकले। वीरकुंवर सिंह पार्क के पास आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन ने इन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया। डबल लेयर की बैरिकेडिंग की गई, जिस पर छात्र चढ़ गए हैं। बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की गई। इस दौरान तनातनी की स्थिति बनी। पूरी खबर पढ़ें 2. ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। हादसे के वक्त बस में 15 पैसेंजर थे। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. कमर तक पानी, सिर पर बैग रखकर स्कूल जा रहे बच्चे उत्तराखंड में हो रही बारिश से बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पटना में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। महावीर घाट पर उफनती गंगा‎ का पानी सड़कों पर आ गया। पिछले 24 घंटे के डाटा के मुताबिक, गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर है। दीघा में खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है। पूरी खबर पढ़ें 4. 22 दिन से लापता इंजीनियर के बेटे का संदिग्ध मौत पटना के जय प्रकाश नगर स्थित एजी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। युवक की पहचान 31 वर्षीय फ्रांसिस जॉर्ज माइकल के रूप में हुई है। वह 22 दिनों से लापता था। परिजनों के मुताबिक, फ्रांसिस 1 अगस्त को मोबाइल में सिम लगवाने के लिए मार्केट जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकला था। उसके पास करीब 500 रुपए और मोबाइल फोन था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पूरी खबर पढ़ें 5. नालंदा में नर्सिंग स्टूडेंट्स का हंगामा-कॉलेज में तोड़फोड़ नालंदा के गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। एग्जाम रिजल्ट में गड़बड़ी, पढ़ाई न होने और अवैध रूप से मोटी फीस वसूलने के गंभीर आरोपों को लेकर नर्सिंग और फिजियोथेरेपी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा। भागन बीघा स्थित कॉलेज में चार दिनों से प्रदर्शन जारी है। पूरी खबर पढ़ें 6. 2030 तक बिहार में चालू होंगे 13 एयरपोर्ट केंद्र सरकार की मदद से सम्राट सरकार बिहार के छोटे-छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ रही है। 2030 तक बिहार में 13 एयरपोर्ट काम करने लगेंगे। यहां से आपको दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए फ्लाइट मिलेगी। गोपालगंज और किशनगंज से फ्लाइट के लिए पटना या बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रॉली बैग में छिपाकर पटना लाई गांजा की खेप पटना में दूसरे जिलों से गांजे की खेप लाकर सप्लाई करने का सिलसिला जारी है। जक्कनपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार, पूनम देवी, सौरव कुमार और धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को लेबर कोर्ट के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8. रिहायशी मकानों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर निगम सख्त पटना के रिहायशी इलाकों में बड़ी संख्या में मकानों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। नगर निगम की जांच में ऐसे 26,745 मकानों की पहचान हुई है। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस पाने वाले मकान मालिकों को अपनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और व्यावसायिक गतिविधि को लेकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। लोगों को अपना पक्ष अंचल कार्यालय में बताना है। पूरी खबर पढ़ें 9. बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए बिहार की दो महिला शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की सूची में गोपालगंज और बांका की शिक्षिकाओं को जगह मिली है। दोनों के चयन पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 25 जिलों में कल बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के 25 जिलों में कल यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे, बाकि जिलों में मौसम समान्य रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी में 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर आज लोकभवन मार्च पर निकले। वीरकुंवर सिंह पार्क के पास आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. PhD होल्डर्स का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी पटना में 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे PhD होल्डर आज लोकभवन मार्च पर निकले। वीरकुंवर सिंह पार्क के पास आर ब्लॉक चौराहे पर प्रदर्शनकारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन ने इन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया। डबल लेयर की बैरिकेडिंग की गई, जिस पर छात्र चढ़ गए हैं। बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की गई। इस दौरान तनातनी की स्थिति बनी। पूरी खबर पढ़ें 2. ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। हादसे के वक्त बस में 15 पैसेंजर थे। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. कमर तक पानी, सिर पर बैग रखकर स्कूल जा रहे बच्चे उत्तराखंड में हो रही बारिश से बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पटना में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। महावीर घाट पर उफनती गंगा‎ का पानी सड़कों पर आ गया। पिछले 24 घंटे के डाटा के मुताबिक, गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर है। दीघा में खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर है। पूरी खबर पढ़ें 4. 22 दिन से लापता इंजीनियर के बेटे का संदिग्ध मौत पटना के जय प्रकाश नगर स्थित एजी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। युवक की पहचान 31 वर्षीय फ्रांसिस जॉर्ज माइकल के रूप में हुई है। वह 22 दिनों से लापता था। परिजनों के मुताबिक, फ्रांसिस 1 अगस्त को मोबाइल में सिम लगवाने के लिए मार्केट जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकला था। उसके पास करीब 500 रुपए और मोबाइल फोन था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पूरी खबर पढ़ें 5. नालंदा में नर्सिंग स्टूडेंट्स का हंगामा-कॉलेज में तोड़फोड़ नालंदा के गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला। एग्जाम रिजल्ट में गड़बड़ी, पढ़ाई न होने और अवैध रूप से मोटी फीस वसूलने के गंभीर आरोपों को लेकर नर्सिंग और फिजियोथेरेपी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर बवाल काटा। भागन बीघा स्थित कॉलेज में चार दिनों से प्रदर्शन जारी है। पूरी खबर पढ़ें 6. 2030 तक बिहार में चालू होंगे 13 एयरपोर्ट केंद्र सरकार की मदद से सम्राट सरकार बिहार के छोटे-छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ रही है। 2030 तक बिहार में 13 एयरपोर्ट काम करने लगेंगे। यहां से आपको दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए फ्लाइट मिलेगी। गोपालगंज और किशनगंज से फ्लाइट के लिए पटना या बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रॉली बैग में छिपाकर पटना लाई गांजा की खेप पटना में दूसरे जिलों से गांजे की खेप लाकर सप्लाई करने का सिलसिला जारी है। जक्कनपुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार, पूनम देवी, सौरव कुमार और धर्मेंद्र राय के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को लेबर कोर्ट के पास घेराबंदी कर पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8. रिहायशी मकानों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर निगम सख्त पटना के रिहायशी इलाकों में बड़ी संख्या में मकानों का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। नगर निगम की जांच में ऐसे 26,745 मकानों की पहचान हुई है। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस पाने वाले मकान मालिकों को अपनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और व्यावसायिक गतिविधि को लेकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। लोगों को अपना पक्ष अंचल कार्यालय में बताना है। पूरी खबर पढ़ें 9. बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए बिहार की दो महिला शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की सूची में गोपालगंज और बांका की शिक्षिकाओं को जगह मिली है। दोनों के चयन पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 25 जिलों में कल बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के 25 जिलों में कल यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे, बाकि जिलों में मौसम समान्य रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *