कोटा में शनिवार को बीजेपी के पार्टी दफ्तर में पार्षद का टिकट चाहने वालों की भीड़ लगी। दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंचे। इस दौरान निगम के वार्ड 22 से पति और पत्नी दोनों ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया हैं। वहीं, एक महिला भावना शक्तावत अपनी बेटी के बच्चे को गोद में लेकर आवेदन जमा करने पहुंची। भावना ने वार्ड 47 से दावेदारी जताई हैं। वार्ड 19 से राकेश पुटरा, अभिषेक मोडयानी, श्याम माहेश्वरी, स्वतंत्र पाटनी चारों ने साथ में आवेदन किया। 400 से ज्यादा आवेदन आए कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया- वार्डों का आरक्षण नहीं होने तक आवेदन लेने का कोई मतलब नहीं था। हमने वार्ड आरक्षण लॉटरी के बाद आवेदन लेना शुरू किया। पहले दिन 150 आवेदन आए। दूसरे दिन 150 से ज्यादा दावेदारों ने फॉर्म जमा करवाए। आज तीसरे दिन भी सुबह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आवेदन जमा करने पहुंच रहे हैं। अभी तक 400 से ज्यादा आवेदन जिला कार्यालय और सभी जनप्रतिनिधि के पास आ चुके हैं। एक ही वार्ड से 5 से 7 लोग दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह है कि एक ही वार्ड से 5 से 7 के बीच दावेदारी के आवेदन जमा हुए हैं। वार्ड 22 से मंडल प्रतिनिधि सिंपल शर्मा व उनके पति राजेश शर्मा ने आवेदन किया है। ये वार्ड सामान्य है। कई वार्डों के दावेदार एक साथ ही आवेदन जमा करवा रहे हैं। आज वार्ड 19 से एक साथ चार दावेदारों ने फॉर्म जमा करवाया हैं। राकेश जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहीं है। नके कार्यकर्ताओं मे उत्साह नहीं है। इसलिए उन्होंने वार्ड आरक्षण लॉटरी से पहले ही आवेदन लेने का दौर शुरू कर दिया था।

