Bihar के West Champaran में भीड़ में घुसी बस, 5 लोगों की मौत और कई घायल

Bihar के West Champaran में भीड़ में घुसी बस, 5 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों की भीड़ में एक बस के घुस जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला में लौरिया मार्ग पर हुई।

नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय प्रकाश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश में बस सड़क किनारे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों की भीड़ में घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दोनों वाहनों के चालक अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।’’
उन्होंने बताया कि दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *