लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पटना जिले के बाढ़-बकमा निवासी सविता देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सविता देवी को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की परिस्थितियों की जांच जारी अशोकधाम भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से ही प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। प्रशासन घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच जारी है। लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पटना जिले के बाढ़-बकमा निवासी सविता देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सविता देवी को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की परिस्थितियों की जांच जारी अशोकधाम भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से ही प्रशासन और पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। प्रशासन घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच जारी है।

