खगड़िया में संजय सरावगी का लड्डू से स्वागत:भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 पर जताया उत्साह, जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

खगड़िया में संजय सरावगी का लड्डू से स्वागत:भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 पर जताया उत्साह, जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

खगड़िया में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 स्थित सैनिक लाइन होटल के समीप स्वागत किया। उनके आगमन से पहले ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर जमा थे। सरावगी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को तराजू पर बैठाकर लड्डुओं से तोला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण से ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल एनएच-31 पर स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत रूप से जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने नवनिर्मित जिला कार्यालय को कार्यकर्ताओं का ‘अपना घर’ बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, बैठकों, जनसंपर्क और जनसमस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यालय को नियमित रूप से सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत को कार्यालय के लिए रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक दिन कोई न कोई जिला पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोई कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उसकी बात सुनने के लिए पदाधिकारी उपलब्ध रहना चाहिए और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बड़े कार्यक्रमों के आयोजन से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान से होती है। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें….
सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बताया उपलब्धि संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का बिहार का मुख्यमंत्री बनना पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है और अब मुख्यमंत्री के रूप में बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की कर्मभूमि खगड़िया रही है, इसलिए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष गौरव का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष ने ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय गौरव के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगीत के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, प्रदेश मंत्री कुमार राघवेंद्र, जिला संगठन प्रभारी राज किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा के नारों से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। खगड़िया में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 स्थित सैनिक लाइन होटल के समीप स्वागत किया। उनके आगमन से पहले ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर जमा थे। सरावगी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को तराजू पर बैठाकर लड्डुओं से तोला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण से ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल एनएच-31 पर स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत रूप से जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने नवनिर्मित जिला कार्यालय को कार्यकर्ताओं का ‘अपना घर’ बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, बैठकों, जनसंपर्क और जनसमस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यालय को नियमित रूप से सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत को कार्यालय के लिए रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक दिन कोई न कोई जिला पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोई कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उसकी बात सुनने के लिए पदाधिकारी उपलब्ध रहना चाहिए और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल बड़े कार्यक्रमों के आयोजन से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान से होती है। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें….
सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बताया उपलब्धि संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का बिहार का मुख्यमंत्री बनना पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है और अब मुख्यमंत्री के रूप में बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की कर्मभूमि खगड़िया रही है, इसलिए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष गौरव का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष ने ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय गौरव के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगीत के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, प्रदेश मंत्री कुमार राघवेंद्र, जिला संगठन प्रभारी राज किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत और उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भाजपा के नारों से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *