जयपुर निगम चुनाव-हर 10 वार्ड पर एक नामांकन ऑफिस खुलेगा:15 जगह प्रत्याशी दे सकेंगे फॉर्म; प्रत्याशियों-समर्थकों की भीड़ से नहीं होगी अव्यवस्था

जयपुर निगम चुनाव-हर 10 वार्ड पर एक नामांकन ऑफिस खुलेगा:15 जगह प्रत्याशी दे सकेंगे फॉर्म; प्रत्याशियों-समर्थकों की भीड़ से नहीं होगी अव्यवस्था

जयपुर नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही जहां प्रत्याशी भी मैदान में आने शुरू हो गए। वहीं अब प्रशासन भी चुनाव व्यवस्थाओं में जुट गया है। 27 अगस्त से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए जयपुर जिला निर्वाचन शाखा ने शहर के अलग-अलग कोने में अलग-अलग नामांकन ऑफिस खोलने का निर्णय किया है। ताकि कलेक्ट्रेट या शहर के दूसरे हिस्सों में नामांकन भरने के लिए एक-साथ आने वाली प्रत्याशियों, समर्थकों की रैली, भीड़ से होने वाली अव्यवस्थाएं नहीं हों। सूत्रों के मुताबिक- निर्वाचन विभाग ने इस बार हर 10 वार्ड के लिए एक नामांकन ऑफिस खोलने का फैसला किया है। ये ऑफिस भी वार्ड की सीमा के बहुत नजदीक होंगे, ताकि प्रत्याशियों को भी ज्यादा दूर न जाना पड़े। कुल 15 ऑफिस खोले जाएंगे, जहां रिटर्निंग अधिकारी-सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। केवल 3 दिन नामांकन पत्र भरने का मौका निर्वाचन आयोग ने राज्य में पहले और दूसरे चरण की वोटिंग के लिए नामांकन पत्र भरने का एक ही समय रखा है। ये समय 27 अगस्त से 31 अगस्त निर्धारित किया है। इन 5 में से भी 2 दिन सरकारी अवकाश के चलते केवल 3 दिन ही नामांकन ऑफिस खुले रहेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त रविवार को छोड़कर प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त के दिन नामांकन पत्र भर सकेंगे। किस वार्ड का नामांकन कहां होगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *