जोधपुर के 15 वार्डों में महिला वोटरों का दबदबा:100 में से एक वार्ड में बराबर, कुछ में सिर्फ 2 पुरुष ज्यादा; देखें वार्डवार आंकड़े

जोधपुर के 15 वार्डों में महिला वोटरों का दबदबा:100 में से एक वार्ड में बराबर, कुछ में सिर्फ 2 पुरुष ज्यादा; देखें वार्डवार आंकड़े

जोधपुर नगर निगम चुनाव में महिला मतदाता कई वार्डों में अहम भूमिका निभा सकती हैं। शहर के 100 वार्डों में से 15 वार्ड ऐसे हैं, जहां पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। वहीं एक वार्ड में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बराबर है। खास बात यह है कि कुछ वार्डों में दोनों के बीच अंतर बेहद कम है और कहीं सिर्फ 2 पुरुष मतदाता ही महिलाओं से ज्यादा हैं। ऐसे में वार्डवार वोटर गणित चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण हो सकता है। जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। और अब उम्मीदवारों की नजर वोटर गणित पर है। इसके साथ ही चुनाव शेड्यूल भी जारी हो गया। जोधपुर नगर निगम चुनाव में 7 लाख वोटर शहरी सरकार चुनेंगे। गौरतलब है कि जोधपुर नगर निगम के चुनाव दूसरे चरण में 11 सितंबर को होंगे। यहां पर मेयर पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व हुआ है। एक वार्ड जहां महिला और पुरुष वोटर्स बराबर वहीं इन 100 वार्ड में शहर का एक वार्ड ऐसा है, जहां पुरुष और महिला वोटर्स बराबर संख्या में है। वार्ड नंबर 13 जो अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। यहां पुरुष 2776 और महिला वोटर भी 2776 है। यहां कुल 5 हजार 552 वोटर्स है। इस वार्ड में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड का सेक्टर-19, सेक्टर-19 ई, सेक्टर-20, सेक्टर-20 ई और सेक्टर 23 के साथ लाल सिंह कॉलोनी, उद्यान अपार्टमेंट और अशोक उद्यान के आस-पास का इलाका लगता है। इसके अलावा वार्ड नंबर 22, जहां पर महिला मतदाताओं से महज 2 पुरुष वोटर्स ज्यादा है। यहां पुरुष वोटर 3076 है, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 3074 है। शहर के वार्ड नंबर 76 में सबसे ज्यादा अंतर, जबकि 70 में सबसे कम शहर का वार्ड नंबर 76 में महिला और पुरुष वोटर्स के बीच सबसे ज्यादा 168 का अंतर है। ये वार्ड एससी महिला के लिए रिजर्व है। यहां पुरुष मतदाता की संख्या 3 हजार 426 है, जबकि महिला मतदाता 3594 है। वहीं सबसे कम अंतर वाला वार्ड 70 है। ये वार्ड ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित है। यहां पुरुष वोटर 3452 है, जबकि तीन महिला वोर्टस ज्यादा के साथ इनकी संख्या 3455 है। सबसे ज्यादा अंतर वाले वार्ड ऐसे भी वार्ड जहां पर महिला और पुरुष मतदाताओं में 10 से भी कम अंतर इसके अलावा कई वार्ड ऐसे भी है, जहां महिला और पुरुष मतदाताओं में अंतर तो है, लेकिन वो भी 10 वोटर्स का। वार्ड नंबर 70 में 3, 42 और 64 वार्ड में 8 और वार्ड नंबर 19 में 9 वोटर्स का अंतर है। वार्ड नंबर 70 और 19 ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित है। जबकि वार्ड 42 और 64 अनारक्षित ओपन के लिए आ​र​क्षित है। यहां देखें 15 वार्ड जहां पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स ऐसे वार्ड जहां महिलाओं से कहीं ज्यादा पुरुष मतदाता इसके अलावा शहर के कुछ वार्ड ऐसे भी है, जहां म​हिला और पुरुष वोटर्स में 400 से ज्यादा का फर्क है। यानी इन वार्डों में पुरुष वोटर्स म​हिला वोटर्स से काफी ज्यादा है। इनमें वार्ड नंबर 29 जहां 646 और वार्ड नंबर 33 में 613 पुरुष मतदाता महिला वोटर्स से ज्यादा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 6 में 587, वार्ड नंबर 11 में 496, वार्ड नंबर 51 में 433, वार्ड नंबर 92 में 431, वार्ड नंबर 25 में 407 और वार्ड नंबर 50 में 401 पुरुष वोटर्स की संख्या महिला वोटर्स से ज्यादा है। नगर निगम जोधपुर ये रहेगा चुनावों का पूरा शेड्यूल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *