जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा इलाके में शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मौरा निवासी लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीन बदमाश पैदल ही घर पहुंचे थे। उनका इरादा रूपा देवी के भतीजे सिंटू कुमार को गोली मारने का था। घटना के समय रूपा देवी सिंटू के घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके पेट में लगी। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने कुल तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक रूपा देवी के पेट में लगी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मकई के खेत की ओर फरार हो गए। सदर अस्पताल से महिला को पटना किया रेफर घटना के तुरंत बाद परिजन रूपा देवी को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। वे हमला करने वाले बदमाशों को पहचान नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान के साथ-साथ घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा इलाके में शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मौरा निवासी लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीन बदमाश पैदल ही घर पहुंचे थे। उनका इरादा रूपा देवी के भतीजे सिंटू कुमार को गोली मारने का था। घटना के समय रूपा देवी सिंटू के घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके पेट में लगी। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने कुल तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक रूपा देवी के पेट में लगी। गोली मारने के बाद सभी बदमाश मकई के खेत की ओर फरार हो गए। सदर अस्पताल से महिला को पटना किया रेफर घटना के तुरंत बाद परिजन रूपा देवी को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। वे हमला करने वाले बदमाशों को पहचान नहीं पाए। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और बदमाशों की पहचान के साथ-साथ घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

