समस्तीपुर- सावन की अंतिम सोमवारी के लिए प्रशासन तैयार:पटेल मैदान से रविवार, सोमवार को खुलेंगी बसें, एडीएम के नेतृत्व में गाड़ी मालिकों की बैठक

समस्तीपुर- सावन की अंतिम सोमवारी के लिए प्रशासन तैयार:पटेल मैदान से रविवार, सोमवार को खुलेंगी बसें, एडीएम के नेतृत्व में गाड़ी मालिकों की बैठक

सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की है। ताकि कांवरियों को परेशानी नहीं हो। रविवार और सोमवार को कर्पूरी बस पड़ाव के बजाय पटेल मैदान से सभी रूटों के लिए बसों का परिचालन का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा ऑटो का परिचालन भी पटेल मैदान से होगा। इसको लेकर सदर एसडीओ के नेतृत्व में मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की गई। हॉस्पिटल गोलंबर, डीआरएम कार्यालय और भोला टॉकीज रेलवे गुमटी तक जा सकेंगी बाइक सोमवारी के दिन मंदिर के करीब बाइकों की आवाजाही कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। बाइक सवार हॉस्पिटल गोलंबर, डीआरएम कार्यालय और भोला टॉकीज रेलवे गुमटी तक ही जा सकेंगे। इसके अलावा कांवरिया पथ पर बाइकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यहा बता देंकि सांवन की अंतिम सोमवारी के दिन थानेश्वर स्थान मंदिर में लाखों की संख्या में लोग बेगूसराय के झमटिया से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए पैदल करीब 50 किलोमीटर समस्तीपुर आते हैं। कांवरिया पथ पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मंदिर के अंदर भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। मंदिर के अंदर 100 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती होगी। इसके अलावा सादे वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रात भर कांवरिया पथों पर पुलिस की गस्ती होगी। सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक के लिए करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की है। ताकि कांवरियों को परेशानी नहीं हो। रविवार और सोमवार को कर्पूरी बस पड़ाव के बजाय पटेल मैदान से सभी रूटों के लिए बसों का परिचालन का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा ऑटो का परिचालन भी पटेल मैदान से होगा। इसको लेकर सदर एसडीओ के नेतृत्व में मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की गई। हॉस्पिटल गोलंबर, डीआरएम कार्यालय और भोला टॉकीज रेलवे गुमटी तक जा सकेंगी बाइक सोमवारी के दिन मंदिर के करीब बाइकों की आवाजाही कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। बाइक सवार हॉस्पिटल गोलंबर, डीआरएम कार्यालय और भोला टॉकीज रेलवे गुमटी तक ही जा सकेंगे। इसके अलावा कांवरिया पथ पर बाइकों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यहा बता देंकि सांवन की अंतिम सोमवारी के दिन थानेश्वर स्थान मंदिर में लाखों की संख्या में लोग बेगूसराय के झमटिया से गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए पैदल करीब 50 किलोमीटर समस्तीपुर आते हैं। कांवरिया पथ पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मंदिर के अंदर भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। मंदिर के अंदर 100 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती होगी। इसके अलावा सादे वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रात भर कांवरिया पथों पर पुलिस की गस्ती होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *