पानीपत | एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव सुताना अड्डे पर नाकाबंदी कर एक युवक को 1.05 किलो डोडा चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुताना निवासी नरेश के रूप में हुई। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष के अनुसार गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी प्लास्टिक पन्नी में मादक पदार्थ लेकर अड्डे की ओर बिक्री के लिए आएगा। नाकाबंदी के दौरान एक युवक हाथ में पन्नी लिए आता दिखा और पुलिस को देखकर लौटने लगा, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। थाना पुराना औद्योगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला।

