संभल में ग्राम भारतल में शुक्रवार शाम 5 बजे जनजागरण अभियान के तहत संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। संगठन विस्तार के तहत सात कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। सात कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी संगठन विस्तार के तहत नदीम अली को जिला सचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) संभल, आजम मलिक को तहसील महासचिव, वसीम मलिक को तहसील महामंत्री, फैजान मलिक को तहसील प्रभारी, तारीफ अली को तहसील मंत्री, नुशरत मलिक को तहसील सचिव और अरशद अली को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने पर जोर बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी और आमजन के बीच संगठन का संपर्क मजबूत होगा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में जिला संगठन मंत्री चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महासचिव अनमोल कुमार, जिला प्रचार मंत्री सन्तवीर सिंह, जिला महासचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) इस्माइल खां, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) सुफियान पाशा, तहसील संरक्षक सेवक सैनी, तहसील संगठन मंत्री श्रीपाल यादव, तहसील अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) मेंहदी हसन और ब्लॉक महामंत्री मनीराम गुर्जर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेन्द्र चौधरी, मो. दाऊद, अशरफ अली, अजहर हसन, अनवार अली, अमानत अली, जाकिर अली, ताहिर अली, भूरे अली, अफसर अली, अकबर अली, अरुण कुमार, आफताब और लवकुश कुमार ने भी बैठक में सहभागिता की। महिला मोर्चा से जिला सचिव ननिहा देवी, ब्लॉक सचिव निशा देवी, कश्मीरी देवी, दिलवरी बेगम और भूरी देवी भी मौजूद रहीं।

