पानीपत में बंद दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:मां का देहांत होने पर व्यापारी ने लगाया था ताला, ₹1.20 लाख कैश, 5 मोबाइल उड़ाए

पानीपत में बंद दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:मां का देहांत होने पर व्यापारी ने लगाया था ताला, ₹1.20 लाख कैश, 5 मोबाइल उड़ाए

पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत भावना चौक के पास स्थित राधे-राधे मोबाइल शॉप को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए नकद और 5 मोबाइल फोन चुराकर मौके से फरार हो गए। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि जिस समय चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त पीड़ित व्यापारी अपनी माताजी के देहांत के कारण दुकान बंद करके अपने परिवार के पास गया हुआ था। घर और दुकान बंद कर भाई के पास गया था रमेश नगर निवासी पीड़ित दुकान संचालक यश चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भावना चौक के पास उनकी मोबाइल की दुकान है। 15 अगस्त की रात को उनकी माताजी का देहांत हो गया था। इस पारिवारिक विपदा के कारण वह दुकान व मकान को अच्छी तरह बंद करके अपने भाई के पास चले गए थे। इसी दौरान 15 अगस्त की तड़के लगभग 4 बजे अज्ञात चोरों ने सूनी दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल होकर गल्ले में रखे 1,20,000 रुपए नगद व गोली कंपनी के 5 चाइनीज मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गए। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश पीड़ित ने वारदात की रात ही तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मामले की जानकारी दे दी थी। माताजी के अंतिम संस्कार के बाद अब पीड़ित ने तहसील कैंप थाना पुलिस को लिखित दरखास्त दी है। व्यापारी ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ माल जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *