सीवान जंक्शन पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग:मेटल डिटेक्टर में बीप के बाद डॉग स्क्वायड ने की जांच, फुट ओवरब्रिज को कराया गया खाली

सीवान जंक्शन पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग:मेटल डिटेक्टर में बीप के बाद डॉग स्क्वायड ने की जांच, फुट ओवरब्रिज को कराया गया खाली

सीवान जंक्शन पर शुक्रवार को फुट ओवरब्रिज पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बैग की जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आने से सुरक्षा एजेंसियों का संदेह गहरा गया। संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल फुट ओवरब्रिज को खाली कराकर उस स्थान की घेराबंदी की गई और स्टेशन परिसर में एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए। लावारिस बैग की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुभाष चंद्र यादव, जीआरपी प्रभारी विकास कुमार आजाद और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत बैग की जांच शुरू की। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान बीप की आवाज आने पर किसी विस्फोटक पदार्थ की आशंका के चलते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की श्वान दस्ता टीम को मौके पर बुलाया गया। साथ ही, छपरा जंक्शन से भी डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली बैग की गहन जांच की। श्वान दस्ते की जांच में किसी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई, जिससे सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। सेफ्टी के साथ बैग को खोला गया सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बैग को खोला गया। बैग के अंदर केवल कपड़े, एक पर्स और अन्य व्यक्तिगत सामान मिले। जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई खतरा नहीं है। बताया गया कि बैग में बेल्ट सहित कुछ अन्य धातु की वस्तुएं थीं, जिसके कारण मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आई थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि किसी यात्री या राहगीर का बैग गलती से फुट ओवरब्रिज पर छूट गया था। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है और स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। बैग की जांच पूरी होने और उसमें किसी संदिग्ध वस्तु के नहीं मिलने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से संभावित खतरे की आशंका के बीच पूरे स्टेशन परिसर में एहतियाती जांच और निगरानी की गई। सीवान जंक्शन पर शुक्रवार को फुट ओवरब्रिज पर एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बैग की जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आने से सुरक्षा एजेंसियों का संदेह गहरा गया। संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल फुट ओवरब्रिज को खाली कराकर उस स्थान की घेराबंदी की गई और स्टेशन परिसर में एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए। लावारिस बैग की सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुभाष चंद्र यादव, जीआरपी प्रभारी विकास कुमार आजाद और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत बैग की जांच शुरू की। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान बीप की आवाज आने पर किसी विस्फोटक पदार्थ की आशंका के चलते वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की श्वान दस्ता टीम को मौके पर बुलाया गया। साथ ही, छपरा जंक्शन से भी डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली बैग की गहन जांच की। श्वान दस्ते की जांच में किसी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई, जिससे सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली। सेफ्टी के साथ बैग को खोला गया सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बैग को खोला गया। बैग के अंदर केवल कपड़े, एक पर्स और अन्य व्यक्तिगत सामान मिले। जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई खतरा नहीं है। बताया गया कि बैग में बेल्ट सहित कुछ अन्य धातु की वस्तुएं थीं, जिसके कारण मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आई थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि किसी यात्री या राहगीर का बैग गलती से फुट ओवरब्रिज पर छूट गया था। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है और स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती जा रही है। बैग की जांच पूरी होने और उसमें किसी संदिग्ध वस्तु के नहीं मिलने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से संभावित खतरे की आशंका के बीच पूरे स्टेशन परिसर में एहतियाती जांच और निगरानी की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *