स्वदेशी व्यापारी कुंभ में युवाओं को जोड़ने की तैयारी:अध्यक्ष संदीप बंसल बोले- संगठन की वर्चुअल बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

स्वदेशी व्यापारी कुंभ में युवाओं को जोड़ने की तैयारी:अध्यक्ष संदीप बंसल बोले- संगठन की वर्चुअल बैठक में तय होगी आगे की रणनीति

लखनऊ में 3 सितंबर को होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल किया जाएगा। यह घोषणा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने इंदिरा नगर में एक व्यापारी संपर्क अभियान के दौरान की। उन्होंने बताया कि इस कुंभ में व्यापारी परिवारों के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को युवा पीढ़ी के विचारों से अवगत कराना और बदलते व्यावसायिक माहौल के अनुरूप अपनी कार्यप्रणाली में आवश्यक बदलाव करने में सहायता करना है। युवा ही आगे बढ़ा सकते हैं संदीप बंसल ने इस अवसर पर जोर दिया कि युवाओं के सक्रिय योगदान के बिना कोई भी राज्य या देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग में नए व्यापारियों और उद्यमियों के आने से ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकेगा। इसके लिए नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे युवा ही आगे बढ़ा सकते हैं। शुक्रवार कों पदाधिकारियों के साथ बैठक होंगी महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने आगामी आभासी बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता और महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल शामिल होंगे। ये मौजूद रहे यह व्यापारी संपर्क अभियान प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान संगठन मंत्री जावेद बेग, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री राजीव अरोड़ा, शुभम मौर्या, महिला अध्यक्ष कजरा निगम और सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *