पवन सिंह ने पहली पत्नी को देवी बताया:दूसरी पत्नी ज्योति बोलीं-पतिदेव मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना; मैं दुआ बनकर रह लूंगी

पवन सिंह ने पहली पत्नी को देवी बताया:दूसरी पत्नी ज्योति बोलीं-पतिदेव मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना; मैं दुआ बनकर रह लूंगी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में रियल्टी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करके भावुक हो गए। पहली पत्नी को उन्होंने देवी बताया। इस वाकये के बाद अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’ इस बार मेरा नाम अपनें हिस्से से मिटा देना ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘प्रिय पतिदेव, यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है।’ ज्योति ने आगे लिखा, ‘अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना। मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’ रूम का दरवाजा खोला, तो देखा मेरी दुनिया खत्म थी इधर, भोजपुरी बवाल शो के एक प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते नजर आ रहे थे। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करके भावुक हो जाते हैं। उन्होंने नीलम सिंह की मौत को याद करते हुए कहा कि घर आकर जैसे ही मैंने अपने रूम का दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म थी। दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए रो पड़े। इस प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते दिख रहे हैं। उन्होंने नीलम सिंह की तस्वीर पर फूल-माला भी चढ़ाई। पवन सिंह प्रोमो में कहते हैं कि मैंने अपने जीवन में देवी को पाया था, खो दिया। ये हमारे जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक हमारे शरीर में जान है यही हमारी जीवन हैं। मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। घर-घर आते काफी लेट हो गया। शो से जुड़े प्रोमो की कुछ तस्वीरें देखिए नीलम ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड नीलम देवी और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे, जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। 2018 में ज्योति सिंह के पवन सिंह की हुई थी शादी पहली पत्नी के आत्महत्या के 4 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में रियल्टी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करके भावुक हो गए। पहली पत्नी को उन्होंने देवी बताया। इस वाकये के बाद अब उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’ इस बार मेरा नाम अपनें हिस्से से मिटा देना ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘प्रिय पतिदेव, यदि नियति फिर कभी हमें एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना। क्योंकि प्रेम की सबसे बड़ी पीड़ा बिछड़ना नहीं होती, किसी के साथ रहकर भी उसके जीवन में अपना स्थान खोजते रहना होती है।’ ज्योति ने आगे लिखा, ‘अगर प्रेम निभा न सको, तो किसी का जीवन मत चुनना और अगर निभा सको तो इस बार मुझे मत चुनना। मैं दुआ बनकर रह लूंगी, पर इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती।’ रूम का दरवाजा खोला, तो देखा मेरी दुनिया खत्म थी इधर, भोजपुरी बवाल शो के एक प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते नजर आ रहे थे। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करके भावुक हो जाते हैं। उन्होंने नीलम सिंह की मौत को याद करते हुए कहा कि घर आकर जैसे ही मैंने अपने रूम का दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म थी। दरअसल, ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए रो पड़े। इस प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी की तस्वीर की आरती उतारते दिख रहे हैं। उन्होंने नीलम सिंह की तस्वीर पर फूल-माला भी चढ़ाई। पवन सिंह प्रोमो में कहते हैं कि मैंने अपने जीवन में देवी को पाया था, खो दिया। ये हमारे जीवन की देवी थीं, हैं और जब तक हमारे शरीर में जान है यही हमारी जीवन हैं। मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। घर-घर आते काफी लेट हो गया। शो से जुड़े प्रोमो की कुछ तस्वीरें देखिए नीलम ने शादी के तीन महीने बाद किया था सुसाइड नीलम देवी और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई में पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस आत्महत्या के बाद पवन सिंह का नाम विवादों में घिर गया था। पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का रीजन बताते हुए कहा था कि पवन सिंह अपने काम में काफी व्यस्त हो गए थे, जिस कारण नीलम मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगी थीं। देर रात घर लौटने और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से नीलम ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। 2018 में ज्योति सिंह के पवन सिंह की हुई थी शादी पहली पत्नी के आत्महत्या के 4 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। साल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *