रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा:हजारों रामभक्तों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा:हजारों रामभक्तों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

अयोध्या के रामकोट की नित्य परिक्रमा के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार सुबह हजारों रामभक्तों ने रामकोट की परिक्रमा की। ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की अगुवाई में संतों और श्रद्धालुओं ने राम नाम का संकीर्तन करते हुए परिक्रमा पूरी की। इस दौरान पूरा रामकोट क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। 21 अगस्त 2025 से शुरू हुई रामकोट की नित्य परिक्रमा लगातार एक वर्ष से प्रतिदिन सुबह साधु-संतों और रामभक्तों द्वारा की जा रही है। अयोध्या में राम जन्मभूमि के चारों ओर स्थित मंदिरों की परिक्रमा की प्राचीन धार्मिक परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामभक्त नियमित रूप से रामकोट की परिक्रमा कर रहे हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए अनिल मिश्रा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए पूर्व ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि रामकोट की परिक्रमा करने से प्रभु श्रीराम के साथ हनुमानगढ़ी समेत अयोध्या के कई प्रमुख मंदिरों की भी परिक्रमा हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था और अयोध्या की प्राचीन धार्मिक परंपरा से जुड़ा क्रम है। एक वर्ष पूरा होने के मौके पर बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने से परिक्रमा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। श्रद्धालु राम नाम का संकीर्तन करते हुए परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *