अररिया जिला मुख्यालय में एक जर्जर सड़क के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ गुरुवार को सीमांचल युवा जागरण मोर्चा और स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश मार्च निकाला और जिला परिषद का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। यह मार्च जैन धर्मशाला से शुरू होकर चांदनी चौक तक गया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर लेकर जिला परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “जिला परिषद होश में आओ, जल्द से जल्द सड़क बनवाओ” और “यह सड़क नहीं, नर्क है” जैसे नारे लगाए गए। चांदनी चौक पर जिला परिषद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी मोर्चा अध्यक्ष गगन कुमार झा ने बताया कि जर्जर सड़क के निर्माण के लिए पूर्व में जिला परिषद और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में यह जन आक्रोश मार्च और पुतला दहन का आयोजन किया गया है। झा ने चेतावनी दी कि यदि जिला परिषद अब भी सक्रिय नहीं हुआ, तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। भारी परेशानी का सामना कर रहे आम लोग सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु शाह ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों में से एक है, लेकिन वर्षों से इसकी स्थिति बदहाल बनी हुई है। इसी मार्ग से जिले के कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शाकिब रेजा, वदूद आलम, इंतियाज उर्फ लड्डू, शंकर सोनी, अकलाख अहमद, साजिद इकबाल, अविनाश, रंजन बनर्जी, नोसाद आलम, गोपी शाह, रिंकू कुमार, मोजाहिद अख्तर, इस्तीयाक आलम सहित दर्जनों नगरवासी मौजूद रहे। अररिया जिला मुख्यालय में एक जर्जर सड़क के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ गुरुवार को सीमांचल युवा जागरण मोर्चा और स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश मार्च निकाला और जिला परिषद का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। यह मार्च जैन धर्मशाला से शुरू होकर चांदनी चौक तक गया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर-पोस्टर लेकर जिला परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “जिला परिषद होश में आओ, जल्द से जल्द सड़क बनवाओ” और “यह सड़क नहीं, नर्क है” जैसे नारे लगाए गए। चांदनी चौक पर जिला परिषद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी मोर्चा अध्यक्ष गगन कुमार झा ने बताया कि जर्जर सड़क के निर्माण के लिए पूर्व में जिला परिषद और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में यह जन आक्रोश मार्च और पुतला दहन का आयोजन किया गया है। झा ने चेतावनी दी कि यदि जिला परिषद अब भी सक्रिय नहीं हुआ, तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। भारी परेशानी का सामना कर रहे आम लोग सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु शाह ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों में से एक है, लेकिन वर्षों से इसकी स्थिति बदहाल बनी हुई है। इसी मार्ग से जिले के कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शाकिब रेजा, वदूद आलम, इंतियाज उर्फ लड्डू, शंकर सोनी, अकलाख अहमद, साजिद इकबाल, अविनाश, रंजन बनर्जी, नोसाद आलम, गोपी शाह, रिंकू कुमार, मोजाहिद अख्तर, इस्तीयाक आलम सहित दर्जनों नगरवासी मौजूद रहे।

