‘जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण और धर्मशाला की मरम्मत हाेगी’:सहरसा नगर आयुक्त ने मसोमात पोखर का लिया जायजा, बोले-‘जन्माष्टमी से पहले सुविधा’

‘जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण और धर्मशाला की मरम्मत हाेगी’:सहरसा नगर आयुक्त ने मसोमात पोखर का लिया जायजा, बोले-‘जन्माष्टमी से पहले सुविधा’

सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 37 स्थित मसोमात पोखर की बदहाल स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने गुरुवार शाम स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कई वार्ड पार्षद और राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे। निरीक्षण में पोखर की सीढ़ियों, आसपास की व्यवस्था, राधा-कृष्ण मंदिर परिसर और धर्मशाला की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी ने गुरुवार को एक आवेदन प्रस्तुत कर आगामी जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर मसोमात पोखर की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार की मांग की थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पोखर के आसपास की स्थिति की जानकारी ली इसके उपरांत, उन्होंने मंदिर परिसर में कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर पोखर और आसपास की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पोखर की सीढ़ियों, साफ-सफाई, मंदिर परिसर और धर्मशाला की मौजूदा हालत का अवलोकन किया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। NOC के बाद प्रस्ताव पारित कराया जाएगा नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त होने के बाद नगर निगम बोर्ड से नियमानुसार प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। योजना के अनुसार, मसोमात पोखर के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण, सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाना और धर्मशाला में आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इस संबंध में सहरसा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी से भी चर्चा की गई है, जिन्होंने आवश्यक एनओसी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि वर्ष 1975 में निर्मित धर्मशाला वर्तमान में जर्जर अवस्था में है, जिसके जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता है। पोखर और मंदिर परिसर के विकास से आगामी जन्माष्टमी सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के समय वार्ड पार्षद टिंकू, आशीष रंजन, सिंकू सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम सहित अन्य पार्षद, मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 37 स्थित मसोमात पोखर की बदहाल स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने गुरुवार शाम स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कई वार्ड पार्षद और राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे। निरीक्षण में पोखर की सीढ़ियों, आसपास की व्यवस्था, राधा-कृष्ण मंदिर परिसर और धर्मशाला की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी ने गुरुवार को एक आवेदन प्रस्तुत कर आगामी जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर मसोमात पोखर की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार की मांग की थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पोखर के आसपास की स्थिति की जानकारी ली इसके उपरांत, उन्होंने मंदिर परिसर में कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर पोखर और आसपास की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पोखर की सीढ़ियों, साफ-सफाई, मंदिर परिसर और धर्मशाला की मौजूदा हालत का अवलोकन किया गया। नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। NOC के बाद प्रस्ताव पारित कराया जाएगा नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त होने के बाद नगर निगम बोर्ड से नियमानुसार प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। योजना के अनुसार, मसोमात पोखर के चारों ओर सीढ़ियों का निर्माण, सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाना और धर्मशाला में आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इस संबंध में सहरसा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी से भी चर्चा की गई है, जिन्होंने आवश्यक एनओसी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि वर्ष 1975 में निर्मित धर्मशाला वर्तमान में जर्जर अवस्था में है, जिसके जीर्णोद्धार की तत्काल आवश्यकता है। पोखर और मंदिर परिसर के विकास से आगामी जन्माष्टमी सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के समय वार्ड पार्षद टिंकू, आशीष रंजन, सिंकू सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम सहित अन्य पार्षद, मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *