Suvendu Adhikari ने मुआवजे का ऐलान किया, Paschim Medinipur में 2 की मौत

Suvendu Adhikari ने मुआवजे का ऐलान किया, Paschim Medinipur में 2 की मौत

(फोटो के साथ)
कोलकाता, 20 अगस्त पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग क्षेत्र का बृहस्पतिवार को दौरा किया और बाढ़ के कारण मारे गये दो लोगों के परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। हवाई सर्वेक्षण करने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद शुभेंदु ने कहा कि सबांग प्रखंड में 3,200 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और प्रत्येक प्रभावित परिवार को 30,000 रुपये की सहायता दी जायेगी। उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ के कारण पश्चिम मेदिनीपुर में दो लोगों की मौत हुई है।

उनके परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। सबांग प्रखंड में कुल 3,200 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और इन प्रभावित परिवारों को 30-30 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि केलेघाई नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *