सौरभ हत्याकांड में वादी पक्ष की अंतिम बहस जारी:कोर्ट में फिर से जिला जज के सामने दोहराया घटनाक्रम

सौरभ हत्याकांड में वादी पक्ष की अंतिम बहस जारी:कोर्ट में फिर से जिला जज के सामने दोहराया घटनाक्रम

सौरभ हत्याकांड में गुरुवार को वादी पक्ष की तरफ से वकील ने अपना पक्ष रखा। मृतक सौरभ के परिवार की ओर से केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह ने जिला जज के सामने केस की पूरी स्थिति को स्पष्ट किया।
विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सौरभ हत्याकांड में अभियोजन पक्ष और डिफेंस अपना पक्ष रख चुका है। उनकी बहस पूरी हो चुकी है। अब वादी पक्ष की तरफ से वकील विजय बहादुर अपना पक्ष रख रहे हैं। अदालत के सामने ब्रीफ किया केस
गुरुवार को उन्होंने जिला जज के सामने पूरा केस ब्रीफ किया। बताया कि डिफेंस ने गवाहों के बयानों को बहुत ज्यादा विरोधाभासी किया उसमें सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के अनुसार वादी का पक्ष हमने रखा है। अब अगली सुनवाई 21 अगस्त को है। सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के अनुसार हम पूरा केस लड़ रहे हैं।
डिफेंस और अभियोजन पक्ष की बहस लगभग पूरी हो चुकी है अब वादी की तरफ से मैं पक्ष रख रहा हूं। सभी 22 गवाहों के बयानों को करेंगे रिपीट सौरभ हत्याकांड में 22 गवाहों की गवाही हुई है। इन सभी गवाहों के बयानों को सीनियर एडवोकेट द्वारा रिपीट किया जाएगा। उनकी ब्रीफिंग दी जाएगी। बता दें मार्च 2025 में मेरठ के ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश को प्लास्टिक के नीले ड्रम में टुकड़े करके भरा और सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। तभी से मुस्कान-साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। केस जिला जज के यहां ट्रायल पर चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *