शेखपुरा में 2 भागे आरोपी गिरफ्तार:एक पर साइबर ठगी, दूसरे पर रंगदारी का मामला; 9 साल से पकड़ के बाहर थे

शेखपुरा में 2 भागे आरोपी गिरफ्तार:एक पर साइबर ठगी, दूसरे पर रंगदारी का मामला; 9 साल से पकड़ के बाहर थे

शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नसरतपुर गांव निवासी सूरज यादव और अहियापुर गांव निवासी बबलू सिंह शामिल हैं। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर भूषण सिंह के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित थे। 5 क्रिमिनल केस दर्ज नसरतपुर से गिरफ्तार सूरज यादव एक कुख्यात साइबर फ्रॉड है। उसके खिलाफ दिल्ली, पटना सहित अन्य थानों में साइबर फ्रॉड, जानलेवा हमला, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसे पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसे पकड़ा गया। कुर्की का वारंट जारी किया था वहीं, अहियापुर से गिरफ्तार बबलू सिंह की तलाश कोर्ट को नौ वर्षों से रंगदारी और मारपीट के एक मामले में थी। उसकी गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के डर से वह छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद दोनों फरार आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा के बरबीघा थाना पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नसरतपुर गांव निवासी सूरज यादव और अहियापुर गांव निवासी बबलू सिंह शामिल हैं। बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर भूषण सिंह के नेतृत्व में यह छापामारी की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित थे। 5 क्रिमिनल केस दर्ज नसरतपुर से गिरफ्तार सूरज यादव एक कुख्यात साइबर फ्रॉड है। उसके खिलाफ दिल्ली, पटना सहित अन्य थानों में साइबर फ्रॉड, जानलेवा हमला, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसे पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसे पकड़ा गया। कुर्की का वारंट जारी किया था वहीं, अहियापुर से गिरफ्तार बबलू सिंह की तलाश कोर्ट को नौ वर्षों से रंगदारी और मारपीट के एक मामले में थी। उसकी गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के डर से वह छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद दोनों फरार आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *