नवादा सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने रोह रोड को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के बुधौली मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोह मुसहरी गांव निवासी भीम मांझी के लगभग 20 वर्षीय पुत्र बदल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों की मदद से बदल मांझी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बदल अपने दोस्त को उसकी ससुराल पहुंचाने के बाद वापस घर लौट रहा था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने नारेबाजी की युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण न होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। चालक की पहचान को छापेमारी जारी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास जारी है। नवादा सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने रोह रोड को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के बुधौली मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोह मुसहरी गांव निवासी भीम मांझी के लगभग 20 वर्षीय पुत्र बदल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों की मदद से बदल मांझी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बदल अपने दोस्त को उसकी ससुराल पहुंचाने के बाद वापस घर लौट रहा था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने नारेबाजी की युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण न होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। चालक की पहचान को छापेमारी जारी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास जारी है।

