रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन उनके बीच अब सब पूरी तरह बदल चुका है।
बीते एपिसोड में दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जहां एल्विश ने कहा था कि तेजस्वी उनकी ‘एल्विश आर्मी’ से डरती हैं। अब एल्विश ने तेजस्वी पर दूसरे मेंटर आरुष भोला के साथ मिलकर उनके खिलाफ गुटबाजी करने का नया आरोप लगाया है।
एल्विश यादव ने लगाया गैंगअप करने का आरोप
एल्विश यादव ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में प्लेग्राउंड सीजन 5 के सेट का माहौल दिखाया है। व्लॉग में सेट पर पहुंचते ही जब पीछे से तेजस्वी की आवाज आती है, तो एल्विश कहते हैं, “कैमरा इनके ऊपर क्यों है? अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता।”
इसके बाद मेंटर की कुर्सी पर अकेले बैठे एल्विश दूर खड़े तेजस्वी और आरुष को देखकर कहते हैं, “इन दोनों ने मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया है और मैं इसे झेल रहा हूं। ये दोनों मुझसे बहुत डर रहे हैं, लेकिन ठीक है… अपना औरा ही ऐसा है।”
इसे भी पढ़ें: Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर
मुझे किनारे किया जा रहा है
व्लॉग में आगे एल्विश ने मेकर्स और बाकी मेंटर्स पर खुद को साइडलाइन करने का दावा भी किया। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “पहले मेरे दो मिलियन कम किए। फिर मुझे किसी को चुनने नहीं दे रहे और न ही मेरे लिए कोई बजर बजा रहा है। मुझे लगता है कि मुझे किनारे कर दिया गया है। तीन मेंटर्स में से अगर दो एक साथ हो जाएंगे, तो मेरे साथ गलत होगा। मुझे भी किसी ऐसे मेंटर की जरूरत थी जिसके साथ मैं खेल सकूं, लेकिन ठीक है।” अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी और आरुष के इस कथित ‘गैंगअप’ का एल्विश आने वाले एपिसोड्स में कैसे मुकाबला करते हैं।

