लखनऊ में SBI बैंककर्मी ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से ICICI बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद वह सीधे 2 किमी दूर घर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। आत्महत्या से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है। वारदात गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। उन्होंने एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थीं। वहीं, पति मानस बाजपेई हुसारिया चौराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था। वह SBI में अकाउंटेंट था। मानस के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- वारदात से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लखनऊ में SBI-कर्मचारी ने बैंक अफसर पत्नी की हत्या की:घर जाकर बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

