Ashok Leyland और Haryana Government का बड़ा फैसला, Ambala में बनेगा अत्याधुनिक Driving Training Institute

Ashok Leyland और Haryana Government का बड़ा फैसला, Ambala में बनेगा अत्याधुनिक Driving Training Institute

 हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अंबाला में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
अशोक लेलैंड की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, यह पेशेवर चालक प्रशिक्षण को मजबूत करने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और भारत के बढ़ते परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कार्यबल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी का करीब 13 एकड़ में फैला यह संस्थान हरियाणा सरकार और अशोक लेलैंड के संयुक्त प्रयास से विकसित किया जाएगा।
अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘ एक कुशल और जिम्मेदार चालक सुरक्षित एवं कुशल परिवहन व्यवस्था का केंद्र होता है।

अशोक लेलैंड में हमने सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण आधार के रूप में पेशेवर चालक प्रशिक्षण में लगातार निवेश किया है। अंबाला में इस आधुनिक आईडीटीआर की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।’’

उन्होंने कहा कि संस्थान में हर साल करीब 2,000 नए और 20,000 मौजूदा चालकों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *