भरतपुर ACB की टीम ने 1 हजार रुपए की रिश्वत लेते नर्सिंग ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ा है। नर्सिंग ऑफिसर बेरोजगारी भत्ते में पीड़ित को हाजिर दिखाने और उसकी हाजिरी ऑनलाइन करने के बदले 2 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। नर्सिंग ऑफिसर और पीड़ित में 1500 में सौदा तय हुआ था। ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि ACB चौकी पर एक परिवादी ने शिकायत देते हुए बताया था कि हलैना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सेकंड ग्रेड नर्सिंग ऑफिसर मुरारी लाल मीणा बेरोजगारी भत्ता की उपस्थिति दर्ज करने और उसे ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा है। हर महीने 500 रुपए मुरारी लाल मीणा ने इसकी एवज में 500 हर महीने की डिमांड की है। 4 महीने के नर्सिंग ऑफिसर 2 हजार रुपए मांग रहा है। 19 अगस्त को शिकायत का सत्यापन करवाया गया। परिवादी और नर्सिंग ऑफिसर में 1500 रुपये देने के लिए सौदा तय हुआ। 1 हजार लेते किया ट्रैप सत्यापन के दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने परिवादी से 500 रुपए ले लिए थे। आज परिवादी बाकी 1000 रुपए देने गया तो, उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

